20 से अधिक केस: सात राज्य और शातिर दिमाग वाला जेंटलमैन चोर; जीआरपी ने दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

देशभर की ट्रेनों में मचा रखा था आतंक, बार, शराब और गर्लफ्रेंड्स के लिए करता था चोरियां
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सिरदर्द बना एक अंतरराज्यीय शातिर चोर आखिरकार जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। यह ऐसा अपराधी था, जो चोरी के पैसों से महंगी शराब, बार, लग्जरी लाइफ और युवतियों से दोस्ती के शौक पूरे करता था।
वारदात के बाद पहचान और लोकेशन बदलना उसकी आदत थी। उसे पकड़ने के लिए जीआरपी को 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़ी और कई राज्यों में दबिश देनी पड़ी। आखिरकार 20 से अधिक मामलों में वांछित आरोपी को नीमच से गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले की शुरुआत 16 मार्च 2026 को हुई थी। इंदौर के विष्णुपुरी क्षेत्र में रहने वाली मीना बिनवानी (59) अपने पति के साथ शांति एक्सप्रेस के ए-2 कोच में अहमदाबाद से इंदौर लौट रही थीं। सफर के दौरान उनके सिरहाने रखा पर्स चोरी हो गया।
पर्स में करीब 11.8 तोला सोने के जेवर, मोबाइल फोन और नकदी रखी थी। इंदौर स्टेशन पहुंचने पर चोरी का पता चला तो जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामला हाई प्रोफाइल था, क्योंकि चोरी गया माल लाखों रुपए का था और वारदात ट्रेन के एसी कोच में हुई थी।
500 कैमरे, कई राज्य और महीनों की तलाश : जीआरपी थाना प्रभारी रश्मि पाटीदार की टीम ने इंदौर से रतलाम तक के रेलवे स्टेशनों पर लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। साइबर सेल की मदद से संदिग्ध की लोकेशन और मूवमेंट ट्रैक किए गए।
जांच के दौरान पुलिस टीमों को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा और तेलंगाना तक दौड़ लगानी पड़ी। लगातार शहर और राज्य बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा आरोपी आखिरकार नीमच से गिरफ्तार कर लिया गया।
8वीं पास, लेकिन चोरी में मास्टरमाइंड : टीआई रश्मि पाटीदार के अनुसार आरोपी जितेंद्र चावला उर्फ जित्तू (37) निवासी पीरूमदारा, रामनगर जिला नैनीताल (उत्तराखंड) है। महज आठवीं तक पढ़ा यह शातिर पिछले करीब दो दशक से ट्रेनों में चोरी कर रहा था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ देशभर में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित कई राज्यों में ट्रेनों में चोरी करना स्वीकार किया है।
चोरी के बाद फ्लाइट से फरार, यही थी खास चाल
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि जितेंद्र वारदात के बाद अपनी पहचान बदल लेता था। कई बार वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए ट्रेन की बजाय हवाई यात्रा करता था, ताकि उसकी लोकेशन और मूवमेंट ट्रैक न हो सके। यही वजह थी कि वर्षों तक वह पुलिस को चकमा देता रहा।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी उसका पेशा नहीं बल्कि महंगी जिंदगी जीने का जरिया बन चुकी थी। बार में जाना, महंगी शराब पीना, नए शहरों में घूमना और सोशल मीडिया के जरिए युवतियों से दोस्ती करना उसकी आदत थी। इन्हीं शौकों को पूरा करने के लिए वह ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाता था।
पूरा माल बरामद, मोबाइल तोड़कर फेंका
जीआरपी ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए करीब 15 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं। इनमें सोने का हार, कंगन, अंगूठियां और टॉप्स शामिल हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी के बाद उसने मोबाइल फोन तोड़कर ट्रेन से बाहर फेंक दिया था, ताकि कोई डिजिटल सुराग न बच सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!