खबर
Top News

बिल्डर लक्की शर्मा की और भी कारस्तानियों का खुलासा: गोकुल नगर के अलावा अन्य काॅलोनियों में भी कर रहा अवैध निर्माण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मई 2026, 2:04 pm
शेयर करें:
बिल्डर लक्की शर्मा की और भी कारस्तानियों का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया रोड क्षेत्र का बिल्डर लक्की शर्मा अपनी कारस्तानियों से बाज नहीं आ रहा है। उसने क्षेत्र में और भी अवैध निर्माण कर रखे हैं, जिनमें एमओएस नहीं छोड़ा है और अन्य सुविधाएं भी नहीं हैं। निगम अधिकारियों के साथ साठगांठ कर उसने अपना काला साम्राज्य फैला रखा है।

खुलासा फर्स्ट उसके भ्रष्ट कारनामों का लगातार खुलासा कर रहा है। इसी क्रम में पता चला है कि उसने गोकुल नगर में भी अवैध रूप से बिना टीएनसी, डायवर्शन और नगर निगम से नक्शा पास कराए ही अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स खड़ा कर लिया है।

डी मार्ट के समीप इसमें नीचे दुकानें और ऊपर फ्लैट बना दिए हैं, जिनमें न एमओएस के पते हैं और न ही अन्य सुविधाओं व नियमों का पालन किया है। उसने इस बिल्डिंग में एक बैंक को भी किराए पर जगह दे रखी है। जी+1 से ज्यादा का निर्माण कर लिया है और ऊपर अवैध रूप से पेंट हाउस भी बना दिया है।

एमओएस न छोड़ने की स्थिति में पार्किंग की विकराल समस्या सामने आएगी, क्योंकि ग्राहकों और रहवासियों के वाहनों की पार्किंग सड़क पर की जाएगी। इससे न केवल आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा बल्कि दिनभर ट्रैफिक जाम भी होगा।

लक्की शर्मा जैसे भ्रष्ट और बेईमान बिल्डर ने कुछ दूरी पर 1500 स्क्वेयर फीट पर अवैध निर्माण कर रखा है। कॉर्नर के प्लॉट पर कमर्शियल बिल्डिंग खड़ी की है, जिसमें नीचे दुकानें हैं व ऊपर रेसीडेंशियल बना दिया है।

यहां भी वो एमओएस खा गया है। लक्की ऐसा भ्रष्ट बिल्डर है, जो अवैध निर्माण में एमओएस भी खा जाता है। नतीजा ये कि रहवासियों के वाहन सड़क पर पार्क होते हैं, क्योंकि पार्किंग की जगह नहीं मिलती। इससे वाहनों के चोरी आदि होने का खतरा बना रहता है।

ये भी पता चला है कि बिल्डर शर्मा रेशोडील पर काम करता है यानी प्लॉट किसी का और निर्माण वो करता है। उसका सारा निर्माण बिना किसी अनुमति और नक्शा निर्माण के होता है और धड़ल्ले से वो ये निर्माण कर रहा है।

नोटिस के बावजूद निर्माण जारी: कनाड़िया रोड पर ही आलोक नगर में दो प्लॉटों को जोड़कर बनाए गए अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को लेकर नगर निगम जोन क्रमांक 19 के भवन अधिकारी विशाल राठौर ने उसे नोटिस दिया है।

15 दिन के इस नोटिस में जारी निर्माण रोकने और अवैध हिस्सों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इस नोटिस को धता बताकर वो अपना अवैध निर्माण जारी रखे हुए है।

संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 9 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 10 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 10 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 11 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 11 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 11 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 11 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 12 hours ago
सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई
Top News

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

about 12 hours ago
जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

about 12 hours ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

about 12 hours ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

about 12 hours ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

about 12 hours ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

about 12 hours ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

about 12 hours ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!