एमपी में मानसून होगा फिर सक्रिय: 50 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट; 2 जुलाई से तेज होगा दौर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राहत भरी खबर दी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के पांच जिलों बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
4 इंच तक बारिश होने की संभावना
इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 2 जुलाई से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।
50 जिलों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी
मौसम केंद्र भोपाल ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, हरदा, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
वहीं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। इंदौर, गुना, बालाघाट, शिवपुरी, जबलपुर, खरगोन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, सीधी, खंडवा, सीहोर और देवास में बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, बालाघाट में डेढ़ इंच से अधिक, शिवपुरी में लगभग पौन इंच और जबलपुर में आधा इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।
कुछ शहरों में अब भी गर्मी का असर
बारिश के बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव में 40.5 डिग्री और ग्वालियर में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों में भोपाल का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, इंदौर 33.2 डिग्री, उज्जैन 35.5 डिग्री और जबलपुर 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं खंडवा 31.1, सिवनी 31.4, बैतूल 31.8, खरगोन 32, पचमढ़ी 32.8, धार 33.4, छिंदवाड़ा 33.6 और गुना 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
15 जिलों तक पहुंचकर थम गया मानसून
मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को मानसून ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। इसके बाद अलीराजपुर, इंदौर, धार, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी सहित 15 जिलों में मानसून पहुंचने की आधिकारिक घोषणा की गई।
हालांकि इसके बाद मानसून की प्रगति रुक गई, जिससे प्रदेश के उत्तरी हिस्सों—विशेषकर ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग में गर्मी और उमस का असर फिर बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 जुलाई से सक्रिय होने वाला नया सिस्टम मानसून को फिर गति देगा और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!