मानसून का कहर: पंचायत सचिव बाइक समेत बहे, कच्चे मकान ढहे; खंडवा-हरदा में रेड अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 9 दिन की देरी से 24 जून को प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून गुरुवार को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग तक पहुंच गया। इसके साथ ही महज 9 दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून छा गया। हालांकि अब भी प्रदेश के 38 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि भोपाल, इंदौर और देवास में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है।
उज्जैन में बाइक समेत खंती में बहे पंचायत सचिव, तलाश जारी
उज्जैन जिले के गांवड़ी लोढ़ा गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे पंचायत के सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह सोनगरा तेज बहाव के दौरान बाइक समेत खंती में बह गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ (एसडीईआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक उनकी तलाश जारी रही। इससे पहले जगोटी गांव में भी तेज बहाव के बीच पुलिया पार करने का प्रयास कर रहे केशु आंजना मोटरसाइकिल समेत बह गए। हालांकि उन्होंने बहते समय पेड़ की टहनियां पकड़ लीं, जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पांढुर्णा में नदी किनारे बने 5 कच्चे मकान ढहे
लगातार बारिश के कारण पांढुर्णा जिले में नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बने पांच कच्चे मकान ढह गए। तेज बहाव में तीन बकरियां और घरों का घरेलू सामान बह गया। राहत एवं बचाव दल प्रभावित परिवारों की मदद में जुटा है।
सीजन का पहला रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए खंडवा और हरदा जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बुरहानपुर व बैतूल में भी अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है।
19 जिलों में भारी बारिश, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा आलीराजपुर, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, जबलपुर, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, कटनी, शहडोल और मंडला में भी तेज बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है।
सीजन में पहली बार जारी हुआ रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 जुलाई तक अति भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मानसून सीजन में पहली बार इतनी गंभीर चेतावनी जारी की गई है।
सतना में स्कूल परिसर में गिरा पेड़, दो युवतियां घायल
गुरुवार को भोपाल समेत प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में तेज बारिश हुई। सतना में महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल परिसर में एक बड़ा पेड़ गिरने से दो युवतियां मलबे में दब गईं। हादसे में एक बाइक और स्कूल के बाहर लगा स्ट्रीट फूड का ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!