एमपी में 6 दिन लेट हुआ मानसून: इस तारीख तक दस्तक की संभावना; 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सामान्य तौर पर 15 जून तक प्रदेश में पहुंचने वाला मानसून इस बार 6 दिन की देरी से चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून को प्रदेश में प्रवेश करने में अभी लगभग चार दिन और लग सकते हैं।
37 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
अनुमान है कि 25 जून के आसपास मानसून मध्य प्रदेश में दस्तक देगा। तब तक प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। रविवार को प्रदेश के 37 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, धार, झाबुआ और अलीराजपुर सहित कई जिले शामिल हैं।
मौसम साफ रहने की संभावना
वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, सागर, दमोह, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, देवास, उज्जैन, रतलाम, नीमच और मंदसौर समेत कई जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।
कई जिलों में हुई झमाझम बारिश
शनिवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का दौर देखने को मिला। उज्जैन में सबसे अधिक 2.4 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि भोपाल में 1.3 इंच पानी गिरा। इंदौर, ग्वालियर, श्योपुर, सीहोर और धार के पीथमपुर क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई।
तापमान में गिरावट दर्ज की गई
बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धार में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी में 34 डिग्री और शाजापुर-राजगढ़ में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के प्रमुख शहरों में भोपाल का तापमान 33.4 डिग्री, इंदौर 35.2 डिग्री, उज्जैन 35 डिग्री, ग्वालियर 39.6 डिग्री और जबलपुर 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जून में 46 प्रतिशत कम बारिश
मानसून की देरी का असर जून माह की बारिश पर भी साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 46 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में बारिश की कमी 65 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में सामान्य से लगभग 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश के 55 में से 45 जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से नीचे है। अलीराजपुर ऐसा जिला है जहां अब तक बारिश दर्ज नहीं हुई, जबकि भोपाल में सर्वाधिक लगभग 4 इंच वर्षा हो चुकी है।
किसानों की बढ़ी चिंता
मानसून की देरी से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। खरीफ सीजन की प्रमुख फसलें सोयाबीन, उड़द, मूंग और तुअर की बुवाई प्रभावित हो रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बुवाई के लिए कम से कम चार इंच बारिश आवश्यक होती है, जिससे खेतों में पर्याप्त नमी बन सके।
कई जिलों में किसानों ने मानसून की उम्मीद में पहले ही सोयाबीन की बुवाई कर दी थी। अब पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण बीज खराब होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ सकती है। हालांकि जिन किसानों के पास सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध है, उन्हें कुछ राहत मिल सकती है।
25 जून तक दस्तक की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 25 जून के आसपास प्रदेश में मानसून का औपचारिक प्रवेश हो सकता है, जिससे किसानों और आम लोगों को राहत मिलेगी।
संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!