खबर
Top News

एमपी में सक्रिय हुआ मानसून: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कई शहरों में तेज बरसात के आसार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 12:15 pm
शेयर करें:
एमपी में सक्रिय हुआ मानसून

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश पर मानसून ट्रफ और दो सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर बना हुआ है, जिसके चलते मंगलवार को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सतना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, रायसेन और बैतूल में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी
इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 100 मिमी (करीब 4 इंच) या उससे अधिक बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज हो सकती है।

सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश
प्रदेश में अब तक औसतन 336.7 मिमी (13.2 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि तक 407 मिमी (16 इंच) वर्षा हो जानी चाहिए थी। यानी अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की कमी 20 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 15 प्रतिशत दर्ज की गई है।

47 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे
प्रदेश के 47 जिलों में अब तक औसत से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। इनमें अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सागर, पन्ना, उमरिया, सिवनी, रायसेन, हरदा, धार, झाबुआ, ग्वालियर, शिवपुरी, उज्जैन, विदिशा समेत कई जिले शामिल हैं। वहीं भोपाल, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, मंदसौर, राजगढ़ और सीहोर ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इनमें देवास में सबसे अधिक करीब 29 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

28 से 30 जुलाई तक रहेगा असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तट के करीब पहुंच चुका है। यह सिस्टम झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य भारत की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से 28 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

जुलाई में भी बारिश का आंकड़ा पीछे
मौसम विभाग का कहना है कि जून में बारिश सामान्य से कम रही थी। जुलाई की शुरुआत में तेज बारिश से स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन पिछले कई दिनों से भारी बारिश नहीं होने के कारण बारिश का कुल आंकड़ा फिर सामान्य से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में जुलाई के महीने में सामान्यतः पूरे मानसून की लगभग 40 प्रतिशत वर्षा होती है, इसलिए अगले कुछ दिन मानसून के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 15 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 15 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 15 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 16 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 16 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 16 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 16 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 16 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 16 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 16 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 16 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 17 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 17 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 17 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 17 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 17 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 17 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 17 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!