खबर
Top News

MP में फिर सक्रिय हुआ मानसून: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कई जगह नदी-नाले उफान पर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 12:01 pm
शेयर करें:
MP में फिर सक्रिय हुआ मानसून

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून का दौर एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ के असर से कई जिलों में बारिश हो रही है। शनिवार को हुई बारिश के बाद कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया।

हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। राजधानी भोपाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे में श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और सीधी में भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

शनिवार को कई जगह उफान पर आए नदी-नाले
शनिवार को बालाघाट, छतरपुर, नरसिंहपुर, सतना, सीधी और पन्ना समेत कई जिलों में बारिश हुई। तेज बारिश के कारण छोटे-बड़े नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया और कुछ स्थानों पर पानी तेज बहाव के साथ बहता नजर आया।

बारिश का सबसे ज्यादा असर निचले और ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल सकता है। ऐसे क्षेत्रों में प्रशासन जलभराव और संभावित बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

भोपाल में हल्की बारिश के आसार
राजधानी भोपाल में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन शहर में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भोपाल के साथ सीहोर, राजगढ़ और विदिशा में भी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम और हरदा समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश के आसार हैं।

पूर्वी MP में ज्यादा असर
ग्वालियर, गुना, दतिया, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, मंडला, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 23 से 26 अगस्त के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ पश्चिमी हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

किसानों के लिए भी अहम मौसम अपडेट
मानसून की बारिश खेती के लिए महत्वपूर्ण है। सामान्य बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन लगातार और जरूरत से ज्यादा पानी खेतों में जलभराव की स्थिति पैदा कर सकता है। निचले इलाकों में रहने वाले किसानों को खेतों में पानी जमा होने और फसलों पर असर की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है।

नदी-नालों से दूर रहने की अपील
बारिश के दौरान नदी, नाले और पुल-पुलिया सबसे ज्यादा जोखिम वाले स्थान बन जाते हैं। तेज बारिश के बाद छोटे नाले भी अचानक उफान पर आ सकते हैं। ऐसे में लोगों को पानी के तेज बहाव के बीच नदी-नाले या पुल पार करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

फिलहाल मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह थमा नहीं है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ के चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?
Top News

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

about 5 hours ago
पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर
Top News

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

about 5 hours ago
ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते
Top News

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

about 5 hours ago
रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!
Top News

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

about 6 hours ago
MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 7 hours ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 8 hours ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 8 hours ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 8 hours ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 8 hours ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 8 hours ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 8 hours ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 8 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 8 hours ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 9 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 9 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 9 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 9 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 9 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 9 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!