एमपी में मानसून की एंट्री फिर टली: अब इस तारीख तक दस्तक के आसार; किसानों की बढ़ी चिंता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में मानसून अब 21 से 23 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। तेलंगाना के भद्राचलम क्षेत्र में मानसून की रफ्तार थम जाने के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में इसकी आमद देरी से हो रही है।
खेती-किसानी पर भी पड़ने लगा असर
मानसून की इस देरी का असर खेती-किसानी पर भी पड़ने लगा है। खरीफ फसलों की बुवाई का इंतजार कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि पर्याप्त बारिश के बिना खेतों में नमी नहीं बन पा रही है।
बुवाई से पहले 100 मिमी बारिश जरूरी
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एस.एस. धाकड़ के मुताबिक सोयाबीन, उड़द, मूंग और तुअर जैसी खरीफ फसलों की बुवाई के लिए कम से कम 100 मिलीमीटर (करीब 4 इंच) बारिश आवश्यक है। इतनी वर्षा होने पर ही मिट्टी में पर्याप्त नमी आती है और बीज अंकुरण के लिए अनुकूल वातावरण बनता है।
जल्दबाजी में बुवाई न करें
उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि जल्दबाजी में बुवाई न करें और पर्याप्त बारिश होने के बाद ही खेतों में बीज डालें। साथ ही बीज उपचार कर बोवाई करने से रोगों का खतरा कम होगा और उत्पादन बेहतर रहेगा।
प्री-मानसून गतिविधियां जारी
मानसून भले ही प्रदेश में नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियों के कारण कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को सीधी जिले में सबसे अधिक करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। बैतूल, रीवा और सतना में भी अच्छी वर्षा हुई, जबकि रायसेन, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और सागर में आंधी-बारिश का असर देखने को मिला।
तापमान में भी गिरावट
बारिश और बादलों के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। शिवपुरी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पचमढ़ी, सिवनी और बैतूल में भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दूसरी ओर खजुराहो और नौगांव प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा।
35 प्रतिशत कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 16 जून के बीच प्रदेश में सामान्य से लगभग 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां सामान्य वर्षा का आधा पानी भी नहीं गिर पाया है।
अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, सीधी, शहडोल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, खरगोन, देवास और विदिशा समेत कई जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।
34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 34 जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, महाकौशल और मालवा-निमाड़ के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है।
हालांकि भोपाल, रायसेन, सागर, जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल और कुछ अन्य जिलों में दिन के समय धूप और उमस का असर भी बना रह सकता है।
संबंधित समाचार

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!