थाने से बदमाश फुर्र... मचा हड़कंप: पुलिस की घोर लापरवाही हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

हथकड़ी से हाथ निकालकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला
अवैध शराब केस में रातभर की मशक्कत के बाद पकड़ाया था, कई टीमें तलाश में जुटी
खुलासा फर्स्ट...इंदौर
जिस बदमाश को रातभर की मशक्कत के बाद पकड़ा गया, वह पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने से ही थाने से फुर्र हो गया। द्वारकापुरी थाने में हथकड़ी पहने बैठे आरोपी ने ऐसी चाल चली कि संतरी को भनक तक नहीं लगी। उसने धीरे-धीरे हथकड़ी से अपना हाथ निकाला और मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना का पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कई टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
आरोपी अहीरखेड़ी निवासी साबिर उर्फ गज्जू है। वह अवैध शराब के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। सोमवार रात द्वारकापुरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उसे थाने में हथकड़ी लगाकर बैठाया गया था, लेकिन इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा दे दिया।
जानकारी के मुताबिक उसी समय थाने में हाल ही में गिरफ्तार किए गए ड्रग्स तस्कर चेतन नाथ से भी पूछताछ चल रही थी। साबिर को हथकड़ी लगाकर उसके पास बैठाया गया था। पुलिसकर्मी अन्य कामों में व्यस्त थे, तभी उसने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और थाने से बाहर निकलने में सफल हो गया। काफी देर बाद जब उसकी ओर ध्यान गया तो वह गायब मिला।
संभावित ठिकानों पर दबिश
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू करा दी। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थाने के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किस रास्ते से फरार हुआ।
साबिर उर्फ गज्जू आदतन अपराधी है। करीब दो महीने पहले उसका साथी अरुण अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था, लेकिन उस दौरान साबिर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। उसी मामले में वह वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ अवैध शराब की तस्करी, मारपीट समेत तीन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपी पर केस दर्ज, लापरवाही की जांच शुरू
ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ कि कोई मुलजिम थाने में बैठाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर भाग निकला हो। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन थाने से आरोपी के फरार होने की इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। एडीसीपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार आरोपी के फरार होने के मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहां चूक हुई इसकी जांच एसीपी शिवेंदु जोशी को सौंपी है। उनकी रिपोर्ट के बाद लापरवाह पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!