नशे में चाकू लेकर सड़क पर निकला बदमाश: महिलाओं से की छेड़छाड़; पुलिस ने दबोचा, थाने में उठक-बैठक लगवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क पर चाकू लहराकर हंगामा करने और महिलाओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया। नशे की हालत में अपने साथियों के साथ लोगों को धमकाने वाले आरोपी का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया।
आरोपी हिरासत में
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और देर रात आरोपी को दबिश देकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली और धमकाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
नशे में चाकू लेकर सड़क पर घूम रहा था
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान चादू वाला रोड निवासी जबीर उर्फ कल्लू, पिता शाकिर के रूप में हुई है। शनिवार रात जबीर अपने कुछ साथियों के साथ सड़क पर मौजूद था। आरोप है कि नशे की हालत में वह हाथ में चाकू लेकर खुलेआम घूम रहा था और राह से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया
उसकी हरकतों से इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल से आरोपी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कुछ ही समय बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आते ही पुलिस ने की कार्रवाई
वायरल वीडियो देर रात चंदन नगर थाना पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद टीम ने दबिश देकर जबीर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज कर उससे थाने में उठक-बैठक लगवाई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर दहशत फैलाने और लोगों को धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!