इंस्टाग्राम पर नाबालिग छात्राओं को बनाया निशाना: अश्लील वीडियो भेजे; मिलने का बनाया दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग छात्राओं को अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नाबालिग छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर 25 वर्षीय युवक अभिषेक निनामा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों छात्राओं से दोस्ती की। इसके बाद उन्हें अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे, आपत्तिजनक चैटिंग की तथा मिलने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बनाया।
दूसरी बच्ची की मां के फोन से मामले का खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा की मां को दूसरी छात्रा की मां ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक नाम के युवक ने अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे हैं तथा उसे गलत हरकतों के लिए उकसा रहा है।
इसके बाद 12 वर्षीय छात्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट जांचा गया, जिसमें सामने आया कि उसी युवक ने उसे भी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजे थे। आरोप है कि उसने बच्ची से भी फोटो और वीडियो मंगवाए तथा बार-बार अपने कमरे पर बुलाने का दबाव बनाया। डर के कारण छात्रा ने कुछ चैट डिलीट कर दी थी।
कॉलोनी में रहने वाला निकला आरोपी
परिजनों ने जब आरोपी की इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखी तो पता चला कि वह उनके घर के पीछे वाली गली में रहता है। इसके बाद उसे पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी ने दोनों सहेलियों से इंस्टाग्राम पर बातचीत और अश्लील सामग्री भेजने की बात स्वीकार की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मोबाइल में मिली अन्य युवतियों की चैट
तिलक नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्ष 2022 से इंदौर में रहकर फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रहा है और किराये के मकानों में रहता है। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल से अन्य युवतियों की वीडियो चैट और फोटो भी मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि कहीं उसने अन्य नाबालिगों को भी तो निशाना नहीं बनाया।
आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियां और किन-किन लोगों से जुड़ी थीं।
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नियमित नजर रखें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन संपर्क की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
संबंधित समाचार

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!