नाबालिग ने मनोरोगी महिला और बुजुर्गों पर बरसाए डंडे: पुलिस ने शुरू की जांच; प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में लट्ठ कांड, वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर स्थित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में मानवता को शर्मसार कर देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में 14 वर्षीय नाबालिग आश्रम में रह रहे बुजुर्गों पर बेरहमी से डंडे बरसाता दिखाई दे रहा है।
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आश्रम पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नाबालिग की काउंसलिंग कर उसे बाल कल्याण संस्थान भेजने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम का ही है। घटना के दौरान आश्रम में रहने वाली एक मनोरोगी बुजुर्ग महिला लगातार बड़बड़ा रही थी। इस पर नाबालिग ने गुस्से में पास रखा डंडा उठाया और पहले महिला पर हमला कर दिया, इसके बाद जब अन्य बुजुर्गों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर भी डंडे बरसा दिए। पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
चार से पांच महीने पहले एक महिला के साथ आया आश्रम... मामले की जब खुलासा फर्स्ट ने पड़ताल की तो, इसमें पता चला कि यह नाबालिग करीब चार से पांच महीने पहले एक महिला के साथ एमवाय अस्पताल से प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम लाया गया था।
कुछ समय पहले महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद से वह अकेला ही आश्रम में रह रहा था। महिला की मौत के बाद बच्चा स्वयं भी मानसिक रूप से परेशान है और उसका व्यवहार कई बार असामान्य रहता है।
नाबालिग की काउंसलिंग... हीरा नगर एसीपी रूबीना मिजबानी ने बताया कि रात को ही वीडियो सामने आने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल आश्रम पहुंचकर जांच की। नाबालिग की काउंसलिंग की गई है।
उसे जल्द ही किसी चाइल्ड केयर संस्थान या बाल कल्याण समिति के माध्यम से उचित स्थान पर भेजा जाएगा, जहां उसकी नियमित काउंसलिंग कराई जाएगी ताकि भविष्य में वह ऐसी घटना दोबारा न करे।
आश्रम की व्यवस्था भी जांच के घेरे में... जानकारी के मुताबिक, प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम वर्ष 2023 से संचालित हो रहा है और इसका संचालन नीलम नामक संचालिका द्वारा किया जा रहा है। पुलिस आश्रम के पंजीकरण, बुजुर्गों की देखभाल, सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ, केयरटेकर और संचालन संबंधी सभी मानकों की भी जांच कर रही है। वायरल वीडियो के बाद आश्रम की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
वीडियो में लगातार लट्ठ बरसाते दिख रहा
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह नाबालिग आश्रम में मानसिक रोगी बुजुर्गों पर लट्ठ बरसा रहा है। वह पत्थर भी मारता हुआ दिख रहा है। जिससे आश्रम में सुरक्षा, निगरानी और प्रशिक्षित कर्मचारियों की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!