अस्पताल पहुंचे मंत्री और संभागायुक्त: सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों से मिले; बेहतर उपचार का विश्वास दिलाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े गत दिवस धार जिले में हुई दु:खद सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों से मिलने श्री अरबिन्दो अस्पताल में पहुंचे। यहाँ उन्होंने अस्पताल प्रमुख डॉ. महक भंडारी से घायलों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
संभागायुक्त डॉ. खाड़े श्री अरबिन्दो अस्परताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों से मिले और उनके स्वास्थ्य उपचार की जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों में केसर भाई, निर्मला बाई, विक्रम भाई, आशा बाई, बेबी मनीषा और निशा से मिले और उन्हें विश्वास दिलाया कि अस्पताल में सभी का इलाज समुचित रूप सुनिश्चित किया जा रहा है।
संभागायुक्त ने अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का उचित उपचार किया जाए। उन्हें समय पर दवाईयाँ और आवश्यक जाँच की जाए। किसी भी मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
डॉ. खाड़े ने घायल मरीजों के परिजनों से भी संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि अस्पताल में मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, डॉ. राघवेंद्र रायंगर, अरबिन्दो अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े अधिकारी श्री राजीव सिंह एवं अन्य डॉक्टर्स उपस्थित रहें।
संभागायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सभी घायलों का अस्पताल में नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। गंभीर घालयों को एक-एक लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने घोषणा की गई है। संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
विजयवर्गीय पहुंचे एमवाय अस्पताल घायलों से की मुलाकात, परिजनों को सांत्वना दी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सड़क हादसे के बाद आज इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचकर घायल नागरिकों से मुलाकात की। उनकी स्थिति की जानकारी ली एवं परिजनों से संवाद कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान मौजूद चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का सर्वोत्तम और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार संवेदनशीलता के साथ हर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ होकर सुरक्षित अपने घर लौटें।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!