मंत्री ने पुत्र को सौंपी राजनीतिक विरासत: बोले- विधानसभा का काम देखें; बयान से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, तेज हुई उत्तराधिकार की अटकलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभा रहे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान ने इंदौर की राजनीतिक फिजा को गर्म कर दिया है। विजयवर्गीय ने सार्वजनिक मंच से यह संकेत दिया है कि उनकी विधानसभा इंदौर-1 की जिम्मेदारी अब उनके पुत्र और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय संभालेंगे। इसके बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या भाजपा 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से आकाश विजयवर्गीय की दावेदारी मजबूत करने में जुट गई है।
शनिवार और रविवार को इंदौर के विभिन्न वार्डों में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में कैलाश विजयवर्गीय ने लगातार दो दिन तक आकाश विजयवर्गीय की भूमिका और कार्यशैली की खुलकर सराहना की। उन्होंने न केवल जनता से अपनी समस्याएं आकाश को बताने की बात कही, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश काम अब वही देख रहे हैं।
"मैं महीने में 20 दिन बाहर रहता हूं, अब आकाश संभालेंगे काम"
कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संगठन और पार्टी की जिम्मेदारियों के कारण उन्हें हर महीने लगभग 20 दिन इंदौर से बाहर रहना पड़ता है। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और विकास कार्यों पर निरंतर ध्यान देना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इसी कारण उन्होंने आकाश विजयवर्गीय से विधानसभा एक की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा था। शुरुआत में आकाश ने इस जिम्मेदारी को लेने में संकोच जताया, लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। विजयवर्गीय ने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों और अन्य समस्याओं के लिए सीधे आकाश से संपर्क करना चाहिए।
आकाश की खुलकर की तारीफ
कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से अपने पुत्र की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आकाश अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर लौटे हैं, लेकिन इसके बावजूद जमीन से जुड़े हुए हैं। वे लोगों की भाषा में बात करते हैं और आम कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों से सहजता से संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि आकाश संस्कारी हैं, बड़ों का सम्मान करते हैं और समाज के हर वर्ग की चिंता करते हैं। यही कारण है कि वे क्षेत्र में तेजी से लोगों के बीच अपनी पहचान बना रहे हैं।
"काम करने में मेरे भी गुरु हैं आकाश"
कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि काम करने के मामले में आकाश उनके भी गुरु हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि जब कोई व्यक्ति उनसे किसी समस्या की जानकारी देता है तो वह उसे याद रख लेते हैं, लेकिन आकाश तुरंत मोबाइल निकालकर नोट कर लेते हैं और तब तक उस काम का पीछा नहीं छोड़ते, जब तक वह पूरा नहीं हो जाता।
उन्होंने बताया कि विधायक निधि के उपयोग से लेकर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने तक की जिम्मेदारी आकाश ही संभाल रहे हैं। क्षेत्र की योजनाओं की मॉनिटरिंग, वार्डवार बैठकों का आयोजन और विकास कार्यों की समीक्षा भी वे नियमित रूप से करते हैं।
जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं आकाश
कैलाश विजयवर्गीय ने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में जब वे एक ई-रिक्शा में बैठे तो चालक ने बताया कि उसे आकाश विजयवर्गीय के प्रयासों से ई-रिक्शा मिला है, जिससे उसकी आय कई गुना बढ़ गई है। ऐसे कई छोटे-छोटे कामों के जरिए आकाश क्षेत्र में लोगों के बीच लगातार सक्रिय बने हुए हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले कुछ समय से आकाश विजयवर्गीय वार्ड स्तर की बैठकों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और विकास कार्यों की निगरानी में अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इससे उनकी राजनीतिक भूमिका लगातार बढ़ती नजर आ रही है।
2023 में कट गया था आकाश का टिकट
आकाश विजयवर्गीय 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर-3 सीट से विधायक चुने गए थे। उस समय कैलाश विजयवर्गीय सक्रिय चुनावी राजनीति से कुछ दूरी बनाए हुए थे। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व ने वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारने का फैसला किया और कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से चुनाव लड़ाया गया।
कैलाश की उम्मीदवारी तय होने के बाद आकाश का टिकट कट गया था। उस समय भी विजयवर्गीय ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि आकाश ने क्षेत्र में काफी मेहनत की थी, लेकिन पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और उसे स्वीकार करना चाहिए।
क्या 2028 के लिए तैयार हो रही जमीन?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कैलाश विजयवर्गीय के हालिया बयानों को केवल जिम्मेदारी हस्तांतरण के रूप में नहीं देखा जा रहा है। इसके पीछे 2028 के विधानसभा चुनाव की रणनीति भी मानी जा रही है।
कैलाश विजयवर्गीय अब 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं और भाजपा में नई पीढ़ी को आगे लाने की चर्चा भी समय-समय पर होती रही है। ऐसे में इंदौर-1 जैसी महत्वपूर्ण सीट पर आकाश विजयवर्गीय को सक्रिय भूमिका देना भविष्य की राजनीतिक तैयारी का संकेत माना जा रहा है।
विशेष रूप से तब, जब इंदौर-1 सीट पर भाजपा की स्थिति पहले से काफी मजबूत मानी जा रही है। 2023 के चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय ने यहां 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस के प्रमुख नेता संजय शुक्ला के भाजपा में शामिल होने के बाद विपक्ष की चुनौती भी काफी कमजोर हुई है।
भाजपा में उत्तराधिकार की चर्चा तेज
कैलाश विजयवर्गीय के बयानों के बाद भाजपा के अंदर और बाहर दोनों जगह यह चर्चा शुरू हो गई है कि इंदौर-1 से भविष्य में आकाश विजयवर्गीय को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन जिस तरह से कैलाश विजयवर्गीय सार्वजनिक मंचों से आकाश को विधानसभा का चेहरा बता रहे हैं, उससे राजनीतिक अटकलों को बल मिल रहा है।
फिलहाल इतना तय माना जा रहा है कि इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र में आकाश विजयवर्गीय की सक्रियता आने वाले दिनों में और बढ़ेगी, और 2028 के चुनाव को लेकर उनकी भूमिका पर सभी की नजर बनी रहेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!