नदी में डूबने से अधेड़ की मौत: राहगीरों ने बहता शव देखा; पोस्टमार्टम के लिए भेजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
जिले के कालीदेवी थाना क्षेत्र में रविवार को सुनार नदी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपसिंह पिता पेमला भूरिया के रूप में हुई है।
उनका शव छापरी-हात्यादेहली मार्ग पर नदी में मिला। राहगीरों ने शव को पानी में देखा तो तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक, रूपसिंह रविवार सुबह अपने घर से निकले थे। इसके बाद वे सुनार नदी तक कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में पानी में डूबे, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसा कालीदेवी से करीब 5 किलोमीटर दूर हुआ।
नदी में शव देखकर राहगीरों ने दी सूचना
रविवार को छापरी-हात्यादेहली मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर सुनार नदी में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी।
जानकारी मिलते ही कालीदेवी पुलिस के साथ डायल 112 की एफआरवी-4 टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कालीदेवी स्वास्थ्य केंद्र, रामा भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत नदी में डूबने से होना माना जा रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस रूपसिंह के नदी तक पहुंचने और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!