मेट्रो का कमर्शियल रन फिर अटका: इस दिन खत्म होगी सीएमआरएस की मंजूरी; तैयारियों और दावों के बावजूद अब तक सेवा शुरू नहीं हो सकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर मेट्रो के कमर्शियल संचालन का इंतजार कर रहे शहरवासियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। सुपर कॉरिडोर से विजय नगर तक प्रस्तावित मेट्रो का कमर्शियल रन एक बार फिर टलता नजर आ रहा है। मेट्रो प्रबंधन की तैयारियों और दावों के बावजूद अब तक सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू नहीं हो सकी है।
दरअसल, मेट्रो के इस 5.9 किलोमीटर लंबे रूट के लिए कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) द्वारा दी गई मंजूरी की वैधता 24 जून को समाप्त हो रही है। ऐसे में तय समय सीमा के भीतर कमर्शियल संचालन शुरू होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।
फिर होगा सेफ्टी निरीक्षण
मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मेट्रो प्रबंधन को अब सीएमआरएस से दोबारा निरीक्षण कराना पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण और नई मंजूरी की प्रक्रिया में लगभग एक माह का समय लग सकता है। इसके लिए सीएमआरएस को पुनः आवेदन भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने बताया कि कमर्शियल रन की नई तारीख अभी तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 24 जून से पहले दोबारा निरीक्षण के लिए सीएमआरएस को पत्र भेजा जाएगा, जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने पर ही संचालन शुरू किया जा सकेगा।
18 जून को होना था शुभारंभ
मेट्रो के कमर्शियल रन का शुभारंभ पहले 18 जून को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के हाथों प्रस्तावित था। इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं, लेकिन राज्यसभा चुनाव के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब केंद्रीय मंत्री 20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आ रहे हैं, लेकिन मेट्रो संचालन को लेकर अभी तक कोई नई तारीख तय नहीं की गई है।
शहरवासियों का इंतजार बढ़ा
बार-बार तारीख आगे बढ़ने से इंदौर मेट्रो परियोजना को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लंबे समय से शहरवासी मेट्रो के नियमित संचालन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते यह इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। फिलहाल कमर्शियल रन शुरू होने की नई तारीख का इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!