Meta ने पीएम मोदी का हटाया गया फेसबुक वीडियो किया रीस्टोर: अपने स्पष्टीकरण में कंपनी ने तकनीकी गड़बड़ी बताया कारण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक से हटाया गया वीडियो मेटा (Meta) ने दोबारा रीस्टोर कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण वीडियो गलती से प्लेटफॉर्म से हट गया था। इसके बाद वीडियो को फिर से उपलब्ध करा दिया गया।
यह वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर दिखाई नहीं दे रहा था। वीडियो खोलने पर संदेश आ रहा था कि "यह वीडियो भारत में उपलब्ध नहीं है।" इसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई सवाल उठे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह वीडियो 23 जुलाई को जारी किया था। करीब 2 मिनट 56 सेकंड के इस वीडियो संदेश में उन्होंने देश के छात्रों और जनरेशन-जी (Gen-Z) को संबोधित करते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।
वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा था कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है, बल्कि इससे लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने बताया था कि सरकार ने पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक के मामलों में कई कार्रवाई की हैं, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा छात्रों का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो, इसके लिए कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षा कराई गई और 19 जुलाई को परिणाम भी घोषित किए गए।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि सरकार केवल इतनी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और पेपर लीक के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह संदेश मुख्य रूप से NEET-UG पेपर लीक प्रकरण के संदर्भ में जारी किया गया था।
इस बीच, समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इस मामले को लेकर मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के ग्लोबल हेड और कंपनी के ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी प्रमुख को तलब किया है। हालांकि, इस संबंध में मंत्रालय की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
प्रधानमंत्री ने इसके बाद भी छात्रों से जुड़े मुद्दों पर वीडियो संदेश जारी किए। 24 जुलाई को उन्होंने अपने पहले वीडियो पर मिले सकारात्मक सुझावों के लिए लोगों का धन्यवाद दिया। वहीं 26 जुलाई को उन्होंने परीक्षा सुधार के लिए एक हाई-पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, जिसकी अध्यक्षता इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी को सौंपी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है तथा पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!