जुलूसों में दिखे शांति और विरोध के संदेश: युवाओं की टी-शर्ट पर खामेनेई की तस्वीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट ,भोपाल।
राजधानी भोपाल में शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर मातमी जुलूस निकाले गए। कर्बला की शहादत की याद में आयोजित इन जुलूसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
शहर के विभिन्न इलाकों से ताजिए, बुर्राक, सवारियां और इस्लामी परचम के साथ जुलूस निकले। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुराने शहर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन की विशेष तैनाती रही।
जुलूस के दौरान कुछ युवाओं की टी-शर्ट पर ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर दिखाई दी। वहीं कुछ प्रतिभागी ऐसे पोस्टर लेकर चल रहे थे, जिनमें कर्बला की शहादत के संदेश के साथ फिलिस्तीन, मणिपुर, पहलगाम आतंकी हमला और ईरान-इजराइल संघर्ष जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया था।
पोस्टर पर लिखा था- 'कर्बला : जुल्म के खिलाफ आवाज'
जुलूस में दिखाई दिए एक पोस्टर पर ' कर्बला–जुल्म के खिलाफ आवाज' लिखा था। पोस्टर में खामेनेई की तस्वीर के साथ यह संदेश भी अंकित था कि 'दुनिया में कहीं भी आतंकवाद, हर जगह शांति के लिए खतरा है।'
इन पोस्टरों के माध्यम से प्रतिभागियों ने कर्बला की कुर्बानी को अन्य समकालीन संघर्षों और हिंसा की घटनाओं के संदर्भ में प्रस्तुत करने का प्रयास किया।
कड़ी सुरक्षा के बीच निकले जुलूस
मोहर्रम के जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी गई। प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील भी की।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए:लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या:मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट

लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित; बल प्रयोग से लेकर एफआईआर तक होगी जांच

बोरियों में ही उग आया गेहूं:गरीबों के राशन की दुर्दशा; भड़के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा:महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-पंखा बरामद

स्वाइन फ्लू की दस्तक:एच1एन1 के 6 मरीज मिले; अस्पतालों में ओपीडी 10 हजार पार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छात्रा का अपहरण:एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म; पड़ोसी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका:UG-PG के लिए फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; तारीख बढ़ी

छात्रा की मौत से मचा हड़कंप:पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला शव; 112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!