खबर
Top News

राजस्थान से इंदौर लाई जा रही थी एमडी ड्रग्स: दो तस्कर धराए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जुलाई 2026, 3:37 pm
शेयर करें:
राजस्थान से इंदौर लाई जा रही थी एमडी ड्रग्स

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान से एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) लेकर इंदौर पहुंचे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी शहर में ड्रग्स की सप्लाई कर बड़ी खेप खपाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने टीसीएस चौराहा, नंदबाग मेन रोड पर घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

आरोपियों के कब्जे से 17 ग्राम एमडी ड्रग्स और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 2.10 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीवान सिंह (33) निवासी रतनपुरा खेड़ा, जिला झालावाड़ (राजस्थान) तथा लक्ष्मण सिंह (19) निवासी मोगरा, भवानी मंडी, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।

दोनों खेती करते हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे राजस्थान से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचने की तैयारी में थे।

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक राजस्थान के नंबर की बाइक से शहर में नशीला पदार्थ लेकर आने वाले हैं।

सूचना मिलते ही टीम ने टीसीएस चौराहा, नंदबाग मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (आरजे-20 एसएन-0694) को रोका।

तलाशी लेने पर बाइक के टूल बॉक्स में छिपाकर रखी गई पारदर्शी पन्नी से 17 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कहां से आई ड्रग्स, किसे होना थी सप्लाई?
क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद एमडी ड्रग्स का असली सप्लायर कौन है, इसे राजस्थान से किसके कहने पर लाया गया था और इंदौर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।

पुलिस को आशंका है कि इस मामले के तार किसी बड़े ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन व संपर्कों की भी जांच की जा रही है।


संबंधित समाचार

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

3 minutes ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

7 minutes ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

14 minutes ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

16 minutes ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

20 minutes ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

26 minutes ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

28 minutes ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

43 minutes ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 1 hour ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 1 hour ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 1 hour ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 2 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 2 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 2 hours ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 2 hours ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 3 hours ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 3 hours ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!