मटका किंग योगेश राठी और लड़कियों का सप्लायर संजय वर्मा पुलिस रडार पर: ऑनलाइन बैटिंग में दुबई-नेपाल तक पहुंची सट्टे की डोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

सट्टे के काले कारोबार से जुड़े आरोपी धम्मू भाट, राहुल निबोला और सनी शिंदे दो दिन के रिमांड पर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नाना पटवारी से जुड़े ड्रग्स केस की जांच में ऑनलाइन बैटिंग का खुलासा होने के बाद इंदौरी बुकियों और सट्टेबाजों के तार दुबई और नेपाल में बैठे बड़े बुकियों से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ऑनलाइन बैटिंग में पकड़े गए और फरार चल रहे सट्टेबाजों के विदेशी कनेक्शन सामने आने के बाद इंदौर के सट्टा कारोबार में हड़कंप है।
खुलासा फर्स्ट ने कल के अंक में कॉकटेल पार्टी के नाम पर मुजरे के लिए लड़कियां सप्लाई करने वाले मूसाखेड़ी के संजय वर्मा और सट्टेबाजों के कथित नेटवर्क से जुड़ी पार्टियों का खुलासा किया था। वहीं इससे पहले सटोरिये योगेश राठी का भी उल्लेख किया था।
पता चला है कि योगेश राठी सिर्फ क्रिकेट का ही नहीं, बल्कि मटके के सट्टे का बड़ा बुकी है। यानी वह इंदौर की गलियों में चलने वाले मटके के अंकों से लेकर क्रिकेट की ऑनलाइन बैटिंग के नेटवर्क का बड़ा खिलाड़ी है। दोनों ही अब पुलिस के रडार पर हैं। अब तक करीब एक दर्जन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं तो कुछ अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
9 जुलाई को ड्रग्स के साथ हुई इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और संजय उर्फ रॉनी कौशल की गिरफ्तारी के बाद जैसे-जैसे राजेंद्र नगर पुलिस की जांच आगे बढ़ी नाना पटवारी और उसकी गैंग के ऑनलाइन बैटिंग से जुड़े होने का काला सच सामने आया। पुलिस को नाना के मोबाइल से दो ऑनलाइन सट्टा एप और उनसे जुड़े डिजिटल सुराग मिले।
पुलिस के मुताबिक एप डिलीट कर दिए गए थे, लेकिन मोबाइल में मौजूद संपर्कों और अन्य डिजिटल डेटा ने जांच की दिशा बदल दी। इसी कड़ी में बड़े सट्टेबाजों के नाम सामने आए और ऑनलाइन बैटिंग नेटवर्क के स्थानीय एजेंटों की भूमिका खंगाली जाने लगी।
मामले में संगठित सट्टेबाजी का केस दर्ज कर अमित कौशल, संजय उर्फ रॉनी कौशल, प्रीतेश त्रिपाठी, दिनेश उर्फ यशवर्धन उर्फ लल्ला चौहान, मानव गंगवानी, मनीष पमनानी, निखिल चौहान, पिंकेश माहेश्वरी और निलेश बागड़ी को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस ने परसों रात राहुल निंबोला, धर्मेंद्र खींची उर्फ धम्मू भाट और स्वप्नदीप उर्फ सनी उर्फ सौम्य प्रीत शिंदे को गिरफ्तार कर कल कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार सौम्य प्रीत के नंबर और आईडी से नाना तक सट्टे के एप और आईडी पहुंची थी। वहीं धम्मू और राहुल के विदेशी सट्टेबाजों से संपर्क की जानकारी सामने आई है।
आगे और होगा कई नामों का खुलासा?... पुलिस की जांच फिलहाल नाना के मोबाइल से निकले डिजिटल सुराग, गिरफ्तार सट्टेबाजों की पूछताछ और फरार आरोपियों के संपर्कों पर टिकी है। दुबई और नेपाल कनेक्शन की पुष्टि के प्रयास डिजिटल साक्ष्यों से स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में एजेंट और बुकी को वाट्सएप के जरिये एप, आईडी और लिंक उपलब्ध कराए जाते थे। इसके बाद स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को जोड़ा जाता था।
विदेशी कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दुबई और नेपाल में बैठे लोग केवल तकनीकी लिंक उपलब्ध करा रहे थे या पूरे नेटवर्क के संचालन में उनकी सीधी भूमिका थी। यानी स्थानीय के साथ विदेश में बैठे और भी नए नामों का जल्द होगा खुलासा।
इंदौरी मटके का बड़ा नाम भी चर्चा में
नाना के मोबाइल में सांईबाबा नगर के योगेश राठी से चैट के अंश मिलने की जानकारी सामने आई है। राठी का नाम शहर के मटके के अंकों वाले सट्टे के बड़े कारोबारियों में लिया जाता रहा है। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि पारंपरिक मटके और ऑनलाइन बैटिंग की इन अलग-अलग दिखने वाली लाइनों के बीच कहीं कोई साझा नेटवर्क तो नहीं है।
हवाला के जरिये पैसों का लेनदेन
खुलासा फर्स्ट को पता चला है कि आरोपी निखिल चौहान दिल्ली के आलम, उमर और गुलाम के माध्यम से हवाला के जरिये पैसों का लेनदेन करता है। ये तीनों दिल्ली में ग्लोरी होटल के नाम से कामकाज करते हैं। वहीं से निखिल चौहान के हवाले के पैसों का लेनदेन करते हैं।
मूसाखेड़ी के संजय वर्मा के अलावा गौरव राजपूत, निखिल चौहान के लिए पहाड़गंज रेड चिली बार से लड़कियां बुलवाता था। ये लड़कियां मुजरा पार्टी में शामिल होती थीं। जब क्रिकेट मैच नहीं होते तब निखिल चौहान अपने साथियों के लिए मुजरा पार्टीकराने के लिए ताश पत्तों के जुए की महफिल आयोजित कर लेता था।
निखिल ने तिरुमला टाउनशिप में भी एक फ्लैट ले रखा है, जहां से ऑफिस संचालित करता है। वहां भी ये पार्टीकर लेता था। छह साल पहले नंदबाग रोड पर किसी छोटू नामक युवक का मर्डर हुआ था। तब इसका नाम आया था, लेकिन ये किसी तरह बच गया था।
ये भी पता चला है कि निखिल कैलाश कुमावत के माध्यम से भी हवाला का काम करता है। कुमावत का गोडाउन और फार्म हाउस है, जहां पर मुजरा पार्टियां होती हैं। पता चला है की नितिन जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद तत्काल दिल्ली चला गया है।
खुलासा फर्स्ट ने किया था संजय वर्मा के नाम का खुलासा
खुलासा फर्स्ट ने कल के अंक में मुजरा पार्टियों में लड़कियां सप्लाई करने वाले मूसाखेड़ी के संजय वर्मा के नाम का खुलासा किया था। जांच के दायरे में आए सट्टेबाजों के साथ संजय का नाम भी पुलिस तक पहुंच चुका है।
पुलिस अब संजय के संपर्कों को खंगाल रही है। सट्टेबाजी के पैसों, पार्टियों और बुकियों के बीच कथित कनेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। इन आरोपों में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनकी भूमिका को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है।
संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!