खबर
Top News

बाणगंगा पुलिस के चक्कर काट रहे मामा-भानजे और भानजे के ससुर: प्लॉटों के नाम पर 45 लाख की ठगी; 6 महीने बाद भी एफआईआर नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जून 2026, 3:36 pm
शेयर करें:
बाणगंगा पुलिस के चक्कर काट रहे मामा-भानजे और भानजे के ससुर

दूसरे की जमीन को अपनी बताकर सौदा कराया था ब्रोकर और कथित भू-माफिया ने

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।

जमीन में निवेश कर मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर मामा, भानजे और भानजे के ससुर से कथित रूप से 45 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है ब्रोकर और कथित भू-माफिया ने पद्मावती प्राइम और पद्मावती प्लेटिनम कॉलोनी स्थित प्लॉटों को अपना बताकर विक्रय अनुबंध कर लिया और लाखों रुपए वसूल लिए।

बाद में पता चला उनके असली मालिक कोई और हैं। हैरानी है पीड़ितों द्वारा बाणगंगा थाने में शिकायत दिए हुए करीब छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन एफआईआर तक नहीं दर्ज की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है हर बार सिर्फ जांच का भरोसा देकर वापस भेज दिया जाता है।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता निर्मल जोशी निवासी बड़वाह, सुरेशचंद्र कराहे निवासी खंडवा और आयुष बर्वे निवासी बड़वाह ने पुलिस को शिकायत की है जुलाई 2025 में परिचित विश्वास शर्मा ने मगरखेड़ा स्थित पद्मावती प्राइम और पद्मावती प्लेटिनम कॉलोनी में फायदे का प्लॉट दिलाने का झांसा दिया था।

विश्वास शर्मा भास्कर बरनवा के पास ले गया। भास्कर ने खुद को प्लॉटों का मालिक बताते हुए नक्शे और दस्तावेज दिखाए। प्लॉट नंबर 70, 74 और ए-23 का सौदा तय हुआ। बयाने के रूप में तीन लाख रुपए दिए और बाद में किस्तों में कुल 46.50 लाख रुपए आरोपियों को सौंप दिए।

1 सितंबर 2025 को तीनों प्लॉटों के विक्रय अनुबंध निष्पादित किए गए। इनमें भास्कर बरनवा ने स्वयं को भूखंडों का स्वामी और कब्जाधारी बताया था। विश्वास शर्मा ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए थे।

लेकिन 28 अक्टूबर 2025 को एक फोन कॉल ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। प्लॉट नंबर 70 के वास्तविक मालिक पक्ष से जुड़े व्यक्ति ने संपर्क कर बताया उक्त भूखंड भास्कर बरनवा के है ही नहीं।

इसके बाद जब पीड़ितों ने जांच करवाई तो सामने आया कि भास्कर के नाम पर उक्त प्लॉट दर्ज ही नहीं हैं। ठगी का खुलासा होने के बाद से भास्कर बरनवा के सभी मोबाइल नंबर बंद हैं।

अरबिंदो अस्पताल के पास स्थित उसके एके इंफ्राटेक कार्यालय पर भी ताला लटका है। वहीं विश्वास शर्मा भी रुपए लौटाने को तैयार नहीं है।

आईओ कहते हैं- जांच चल रही है
निर्मल जोशी के मुताबिक करीब छह माह पहले थाने में लिखित शिकायत की थी। अब तक कार्रवाई नहीं हुई। कई बार थाना प्रभारी सियारामसिंह गुर्जर से मिल चुके हैं। जब भी जाते हैं जांच अधिकारी(आईओ) को बुलाया जाता है। वे जांच जारी होने की बात कहकर समय मांगते हैं और मामला वहीं का वहीं रह जाता है। छह महीने बाद भी जांच कागजों से बाहर नहीं निकल पाई है।

जनसुनवाई और डीसीपी से करेंगे शिकायत
जोशी का कहना है अब जनसुनवाई और डीसीपी जोन 3 अभिषेक रंजन से शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग करेंगे। पीड़ितों ने भास्कर बरनवा और विश्वास शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

संबंधित समाचार

कवरेज के दौरान हादसा
Top News

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

4 minutes ago
300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर
Top News

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

6 minutes ago
भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज
Top News

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

16 minutes ago
अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार
Top News

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

18 minutes ago
वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’
Top News

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

25 minutes ago
पत्नी हुई लापता
Top News

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

30 minutes ago
बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा
Top News

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

39 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

40 minutes ago
किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव
Top News

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

43 minutes ago
19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा
Top News

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

about 1 hour ago
लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर
Top News

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

about 1 hour ago
गोलीकांड
Top News

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

about 1 hour ago
बाइक पर बैठा था तस्कर
Top News

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

about 1 hour ago
जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन
Top News

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

about 1 hour ago
किसानों का धरना
Top News

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

about 1 hour ago
टॉपर्स ध्यान दें!
Top News

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

about 1 hour ago
आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े
Top News

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

about 1 hour ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

about 1 hour ago
कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट
Top News

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
निगम का बुलडोजर
Top News

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!