30 लाख की लूट का मास्टर माइंड निकला एक्स आर्मी मैन: पांच थानों की पुलिस ने मिलकर सुलझाई सनसनीखेज वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता
गैंगस्टर सतीश भाऊ गैंग के गुर्गे रहे वसूलीबाज हिस्ट्रीशीटर लुटेरा अमर भानजा ने साथियों सहित दिया वारदात को अंजाम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फिल्मी अंदाज में पुलिसकर्मी बनकर करीब 30 लाख रुपए की लूट करने वाले बदमाश आखिर पुलिस के शिकंजे में आ गए। पंढरीनाथ क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से हुई करोड़ों की नहीं, लेकिन करोड़ों जैसी सनसनी फैलाने वाली 29.65 लाख रुपए की लूट का मास्टरमाइंड एक पूर्व सैनिक निकला।
व्यापारियों के नकद लेन-देन की अंदरूनी जानकारी रखने वाले इस एक्स आर्मीमैन ने हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ गैंग से जुड़े परदेशीपुरा के कुख्यात वसूलीबाज हिस्ट्रीशीटर अमर भानजा व एक अन्य के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी।
रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कुख्यात लुटेरे और उसके साथी सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की गुत्थी सुलझा ली है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के निहालपुरा-मच्छीपुरा मार्ग पर रामचंद्र नगर निवासी मुकुल अग्रवाल से लूट हो गई थी। स्क्रैप कारोबारियों से नकद कलेक्शन का काम करने वाले अग्रवाल घटना वाले दिन सियागंज, छावनी और गाड़ी अड्डा क्षेत्र से रकम एकत्र कर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें रोक लिया। पूछताछ के बहाने मोबाइल बंद कराया गया और 29.65 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर आरोपी फरार हो गए थे।
दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले
वारदात के बाद जोन-4 डीसीपी सुनील मेहता के निर्देशन में पंढरीनाथ, चंदननगर, रावजी बाजार, छत्रीपुरा और भंवरकुआं थाने सहित कई टीमों को जांच में लगाया गया। दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान एक संदिग्ध अपने विशेष लंबे जूतों के कारण पुलिस की नजर में आया।
यही सुराग पूरे मामले का की-पाइंट साबित हुआ। तकनीकी जांच, मुखबिरों की सूचना और लगातार पूछताछ के बाद पुलिस पूर्व सैनिक चंद्रशेखर उर्फ चंदू तक पहुंची। जांच में सामने आया कि उसे स्क्रैप कारोबारियों के बीच होने वाले बड़े नकद लेन-देन की पूरी जानकारी थी। इसी आधार पर उसने कथित रूप से रैकी कर वारदात की योजना बनाई।
16 साल सेना में नौकरी कर चुका है चंद्रशेेखर
पुलिस ने उसके साथ कुख्यात बदमाश अमर भांजा को उज्जैन से व उसके साथी प्रवीण को भी हिरासत में लिया है। पुलिस लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है। वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है।
चंद्रशेेखर 16 साल सेना में नौकरी कर चुका है। वह इन दिनों एल्यूमिनियम फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था। इसे व्यापारियों के बीच स्क्रैप का माल गलाने के लिए मिलने वाले कैश की जानकारी रहती थी।
एक दर्जन अपराध दर्ज हैं भानजा पर
अमर भानजा परदेशीपुरा क्षेत्र के कुलकर्णी का भट्टा का कुख्यात बदमाश है। उस पर 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, और जमीनों पर अवैध कब्जे के गंभीर आरोप शामिल हैं।
उस पर एरोड्रम, परदेशीपुरा और अन्य थानों में दर्ज आपराधिक प्रकरण शामिल हैं। अमर भानजा ने वसूली और जमीनों के विवादित मामलों को निपटाने (कब्जा करने) के लिए अपनी एक संगठित गैंग बना रखी थी, जिसके साथ वह शहर में सक्रिय रहा है।
उसे पहले भी इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच विभिन्न वारदातों के आरोप में कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। वह पहले हिस्ट्रीशिटर सतीश भाऊ गैंग और बदमाश भगवान चोटी की गैंग में रहा है। वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश गब्बर चिकने का साथी रहा है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!