धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन: हजारों लोग सड़क पर उतरे; दी आंदोलन की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
टांडा क्षेत्र में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर शनिवार को सकल हिंदू समाज के हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में लोगों को बहला-फुसलाकर, डर या लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारी थाने पहुंचे थाना प्रभारी संजय रावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
प्रार्थना सभाओं के नाम पर लोगों को जुटाने का आरोप
ज्ञापन में समाजजनों ने आरोप लगाया कि टांडा क्षेत्र के गांवों में प्रार्थना सभाओं के नाम पर लोगों की भीड़ जुटाई जाती है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इन सभाओं के जरिए ग्रामीण और जनजातीय समाज के लोगों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित किया जा रहा है।
समाज के लोगों ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से जनजातीय समाज की पारंपरिक संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों पर असर पड़ने की आशंका है।
नगर में नारेबाजी के बाद थाने पहुंचे लोग
पुलिस थाने पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारियों ने टांडा नगर में नारेबाजी की। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कथित धर्मांतरण की गतिविधियों की जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।
कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो सकल हिंदू समाज की ओर से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस को सौंपे गए ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में प्रशासन और पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!