विश्व प्रसिद्ध मंदिर के सामने लगी भीषण आग: 4 पूजन सामग्री की दुकानें जलकर राख; मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के सामने मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से पूजन सामग्री की चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में एक के बाद एक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
स्थानीय लोगों ने शुरुआती प्रयास किए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 5 बजे एक दुकान से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। दुकानों में बड़ी मात्रा में पूजन सामग्री रखी होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने शुरुआती प्रयास किए, लेकिन आग की तीव्रता के सामने उनके प्रयास नाकाम रहे।
चार दुकानें पूरी तरह जल चुकी थी
दमकल विभाग के पहुंचने तक चार दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं। आग की लपटें पास के एक बड़े पेड़ तक पहुंच गई थीं, जिसे समय रहते बचा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना उस समय हुई जब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
लाखों रुपए का नुकसान हुआ
दमकलकर्मी अंकित राजपूत ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
संबंधित समाचार

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!