इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में भीषण आग: करोड़ों से अधिक का सामान जलकर राख; 100 से ज्यादा फायर वाहनों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के मुरार क्षेत्र स्थित बंशीपुरा में शनिवार शाम एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में भीषण आग लगने से करीब 10 करोड़ रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाने के लिए नगर निगम, सेना, एयरफोर्स सहित आसपास के जिलों की फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। करीब 100 से अधिक फायर वाहनों, 600 लीटर फोम व कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सका।
शाम 4 बजे उठीं आग की लपटें
शनिवार शाम करीब 4 बजे गोदाम से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने परिसर में बने अन्य टीन शेडों को भी अपनी चपेट में ले लिया। काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
टीन शेड बने बड़ी चुनौती
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन गोदाम के ऊपर बने टीन शेड के कारण पानी अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा था।
इसके बाद बैकहो लोडर मशीन बुलाकर शेडों को तोड़ा गया। शेड हटते ही आग ने और विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज किया गया।
सेना और एयरफोर्स की भी ली गई मदद
शुरुआत में ग्वालियर नगर निगम की 11 फायर ब्रिगेड गाड़ियां और 10 पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता बढ़ने पर सेना के फायर टैंकर बुलाए गए। इसके बाद बानमोर, मुरैना और भिंड से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। हालात को देखते हुए एयरफोर्स की फायर यूनिट को भी मौके पर तैनात किया गया।
कुल मिलाकर 100 से अधिक फायर वाहनों ने लगातार पानी की बौछार की और करीब 600 लीटर फोम का इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद देर रात तक आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी, क्योंकि गोदाम में प्लास्टिक, धातु और कंप्रेसर गैस जैसी ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी थी, जिससे आग बार-बार भड़क रही थी।
प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
किसका था गोदाम?
यह गोदाम समृद्धि इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक प्रदीप गुप्ता और उनके साझेदार परमानंद श्रीवास व अमित अग्रवाल का था। करीब एक बीघा क्षेत्र में बने इस परिसर में पांच टीन शेड थे, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घरेलू सामान और फर्नीचर रखा जाता था। यह परिसर मुरार निवासी नरेश खंडेलवाल से किराए पर लिया गया था।
प्रदीप गुप्ता सेना की कैंटीनों में इलेक्ट्रॉनिक सामान की सप्लाई का काम भी करते हैं। इसी गोदाम से विभिन्न कैंटीनों में सामान भेजा जाता था। पास ही उनकी बाबा इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से एक खुदरा दुकान भी संचालित होती है।
आग की इस भीषण घटना में गोदाम में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक 10 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!