रॉड फैक्ट्री में भीषण धमाका: 4 मजदूरों की मौत; कई घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिसपुर।
असम के कछार जिले में रविवार सुबह एक रॉड निर्माण फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने चार मजदूरों की जान ले ली, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उधारबंद थाना क्षेत्र के पंग्राम स्थित काडे ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर एलएलपी फैक्ट्री में सुबह करीब 11:30 बजे हुआ।
फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के समय फैक्ट्री के भीतर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गैस सिलेंडर फटने की आशंका
प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और तकनीकी विशेषज्ञ भी जांच में शामिल किए गए हैं।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि हादसे के समय कई मजदूर फैक्ट्री परिसर में मौजूद थे। राहत एवं बचाव अभियान जारी है और मलबे की तलाशी ली जा रही है।
नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा है कि हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!