हत्याकांड: पिता का दावा- 'केतन जिंदा है' सुनते ही बदले सिया के हावभाव; तभी गहराया शक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने दावा किया है कि घटना वाले दिन जब मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि "केतन अभी जिंदा है, उसे तुरंत अस्पताल ले जाइए", तभी सिया गोयल के हावभाव अचानक बदल गए। परिवार का कहना है कि इसी पल से उन्हें पूरी घटना पर शक होने लगा।
चेहरा बंधा हुआ था, जिसे खुलवाकर पहचान की
विशाल अग्रवाल ने बताया कि 18 जून को सिया की मां का फोन आया था कि केतन लोहगढ़ किले से गिर गया है। परिवार मौके पर पहुंचा तो केतन को खाई से बाहर निकाला जा चुका था। पहचान के दौरान परिवार ने देखा कि उसका चेहरा बंधा हुआ था, जिसे खुलवाकर पहचान की गई।
परिवार का दावा- सवालों से बचती रही सिया
केतन की बहन ने सिया से पूछा कि हादसा कैसे हुआ और केतन खाई तक कैसे पहुंचा, लेकिन उसने किसी सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अगले दिन भी जब सिया घर आई तो परिवार ने दोबारा सवाल किए, लेकिन वह चुप रही। इसी दौरान उसकी बुआ उसे वहां से ले गई, जिससे परिवार का शक और बढ़ गया।
सीसीटीवी फुटेज से बढ़ा संदेह
विशाल अग्रवाल के मुताबिक परिवार ने सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज देखे, जिनमें लौटते समय सिया सामान्य नजर आई और रोती हुई नहीं दिखी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को अपने संदेह की जानकारी दी।
पुलिस का दावा- मोबाइल से मिटाए गए सबूत
जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने घटना से पहले और बाद की चैट हिस्ट्री डिलीट कर दी थी। दोनों के मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि डेटा रिकवर किया जा सके।
हत्या की साजिश का आरोप
पुलिस का दावा है कि 17 जून को सिया और चेतन ने पुणे के एक कैफे में मुलाकात कर कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई। जांच एजेंसी का कहना है कि इससे पहले भी लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गया था।
कॉल रिकॉर्ड बने अहम सुराग
जांच में सामने आया कि सिया ने एक मोबाइल नंबर पर जनवरी से घटना वाले दिन तक करीब 2004 कॉल किए थे। पुलिस के अनुसार यह नंबर सह-आरोपी चेतन चौधरी का है। इसके अलावा किले के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक भी दिखाई दिया, जिसने कथित रूप से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की थी।
माता-पिता का बयान
सिया के माता-पिता ने पहली बार मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी शादी को लेकर खुश थी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में वह दोषी पाई जाती है तो उसे कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
महाराष्ट्र सरकार ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग स्वीकार कर ली है। फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!