खबर
Top News

बच्ची के सामने दंपति से वसूली करने वाला धराया: डंडे के दम पर कार रोककर बनाया था शिकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अप्रैल 2026, 5:21 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाल ही में सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी के मामले का खुलासा हुआ है। इसमें बीच सड़क पर कार रुकवाकर एक दंपति और उनकी डेढ़ साल की बच्ची को डंडे से धमकाया गया और पैसे वसूले गए। हालांकि, आरोपी की यह दबंगई ज्यादा देर नहीं चली। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आखिरकार उसको दबोच लिया गया।

घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के बांगड़दा रोड स्थित कालका माता मंदिर चौराहे के पास की है। नागदा निवासी अंकित अपनी पत्नी संध्या और छोटी बच्ची के साथ इंदौर आए थे। इसी दौरान आरोपी मंगल ने उनकी कार को जबरन रोक लिया और झूठा आरोप जड़ दिया कि उनकी गाड़ी से उसकी कार टकराई है।

देखते ही देखते मामला धमकी और उगाही में बदल गया। आरोपी ने डंडा लेकर दंपति को डराया, मासूम बच्ची के सामने ही दबाव बनाया और जबरन पैसे ऐंठ लिए। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शहरभर में आक्रोश फैल गया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। ऐसे में एरोड्रम पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में आरोपी एमपी ऑनलाइन सेंटर के कैमरे में कैद मिला।

गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मोबाइल बंद कर देवास और ओंकारेश्वर में छिपता रहा, लेकिन पुलिस ने उसके ठिकानों पर लगातार दबिश देकर घेरा कस दिया। आखिरकार पुलिस ने नेमावर रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक, आरोपी से वसूली गई पूरी राशि भी बरामद कर ली गई है।

संबंधित समाचार

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत
Top News

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

7 minutes ago
दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई
Top News

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

about 17 hours ago
मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन
Top News

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

about 17 hours ago
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Top News

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

about 18 hours ago
इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध
Top News

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

about 18 hours ago
एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी
Top News

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

about 18 hours ago
YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Top News

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

about 18 hours ago
जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल
Top News

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

about 18 hours ago
स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई
Top News

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

about 19 hours ago
देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी
Top News

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

about 19 hours ago
पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे
Top News

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

about 19 hours ago
शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया
Top News

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

about 19 hours ago
इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग
Top News

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

about 19 hours ago
मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
Top News

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

about 19 hours ago
कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली
Top News

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

about 19 hours ago
बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता
Top News

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

about 19 hours ago
सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत
Top News

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

about 19 hours ago
दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन
Top News

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

about 19 hours ago
सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर
Top News

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!