वीडियो देखिये, सड़क पर रील बनाना पड़ा भारी: पुलिस की सख्ती के बाद इन्फ्लुएंसर ने डिलीट किया वीडियो; मांगी सार्वजनिक माफी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर सड़क पर रील बनाने का शौक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रकृति गौर को भारी पड़ गया। लैंटर्न चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल के बीच जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। कार्रवाई की तैयारी शुरू होते ही इन्फ्लुएंसर ने वायरल वीडियो अपनी प्रोफाइल से डिलीट कर दिया। इसके बाद एक नया वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।
दरअसल, लैंटर्न चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल के बीच जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सड़क के बीच इस तरह वीडियो शूट करने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने भी संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।
रील हटाई, नया वीडियो किया पोस्ट
पुलिस की सख्ती के बाद इन्फ्लुएंसर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल रील हटा दी। इसके बाद उन्होंने एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
इन्फ्लुएंसर ने अपने लिखित माफीनामे में कहा कि ट्रैफिक सिग्नल पर वीडियो शूट करने के लिए वह माफी मांगती हैं। उन्होंने माना कि सार्वजनिक यातायात क्षेत्र में इस तरह कंटेंट शूट करने से लोगों को भ्रम और असुविधा हो सकती है।
उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और कानून के प्रति सम्मान जताते हुए भविष्य में कंटेंट बनाते समय अधिक जिम्मेदारी और सावधानी बरतने की बात कही है।
इस पूरे मामले ने एक बार फिर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाने के बढ़ते चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंदौर पुलिस की सख्ती के बाद इन्फ्लुएंसर का वीडियो डिलीट करना और सार्वजनिक माफी मांगना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!