खबर
Top News

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी: इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 11:11 pm
शेयर करें:
जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रैफिक सिग्नल की जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर वीडियो बनाना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद तुकोगंज पुलिस ने प्रकृति गौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए युवती को थाने बुलाया और उसका मोबाइल भी जब्त किया है।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से जुड़ा है। पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपलोड वीडियो की पहचान की। वीडियो में युवती ट्रैफिक सिग्नल की जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी नजर आ रही थी।

इसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की और युवती को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के बाद BNS की धारा 270 और 285 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस बोली- ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि वीडियो में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन दिखाई दे रहा है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की ओर से सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर जारी प्रिवेंटिव ऑर्डर के तहत भी मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने, खुद या दूसरों की जान खतरे में डालने अथवा यातायात बाधित करने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इन्फ्लुएंसर कोई भी हो, नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई होगी।

युवती ने दी सफाई, जताया खेद
वीडियो वायरल होने के बाद प्रकृति गौर ने एक अन्य वीडियो जारी कर मामले पर खेद जताया था। युवती ने दावा किया था कि कुछ लोग उसके वीडियो को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं और उसने जानबूझकर ट्रैफिक नियम नहीं तोड़े।

उन्होंने आगे सार्वजनिक स्थानों पर वीडियो शूट करते समय अधिक सावधानी बरतने की बात कही थी। अब एफआईआर और मोबाइल जब्ती के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 2 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 2 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 2 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 3 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 3 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 3 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 3 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 3 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 4 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 4 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 4 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 4 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 4 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 4 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 4 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 4 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 4 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!