खबर
Top News

लॉरेंस गैंग की बड़ी साजिश का खुलासा: इन बिल्डरों और कारोबारियों पर फायरिंग कर करोड़ों की वसूली की थी तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जून 2026, 3:49 pm
शेयर करें:
लॉरेंस गैंग की बड़ी साजिश का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े बदमाशों द्वारा बड़े बिल्डरों और कारोबारियों से करोड़ों रुपए की रंगदारी वसूलने की साजिश का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि गैंग ने शहर के कई प्रमुख कारोबारियों और बिल्डरों की रेकी कर उन पर फायरिंग कराने की तैयारी कर ली थी।

एफआईआर के बाद हुई जांच में हुआ खुलासा
मामले का खुलासा बिल्डर विवेक दम्मानी द्वारा 14 अप्रैल को दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद हुई जांच में हुआ। अब जिला कोर्ट में पेश दस्तावेजों और पुलिस की रिपोर्ट से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

5 से 15 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का प्लान
पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग के नाम पर प्रदेश के कई कारोबारियों को धमकी भरे कॉल और वॉइस मैसेज भेजे जा रहे थे। गैंग का मकसद कारोबारियों को डराकर उनसे 5 करोड़ से 15 करोड़ रुपए तक की रंगदारी वसूलना था।

खरगोन के कारोबारी पर की थी फायरिंग
खरगोन के कारोबारी दिलीप सिंह राठौर के यहां पहले ही फायरिंग कराई जा चुकी थी। इसी तरह इंदौर के कई कारोबारियों को भी निशाना बनाने की तैयारी थी।
रतलाम से हुई थी रेकी की शुरुआत
जांच में सामने आया है कि रतलाम निवासी कुलदीप सिंह चौहान गैंग के लिए रेकी का काम कर रहा था। वह बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो से इंदौर पहुंचा और कारोबारियों तथा बिल्डरों की गतिविधियों पर नजर रखी।

जानकारियां जुटाकर राजपाल को भेजी
कुलदीप ने संबंधित लोगों के फोटो, वीडियो, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियां जुटाकर गैंग के सदस्य राजपाल चंद्रावत को भेजी थीं। इन्हीं जानकारियों के आधार पर धमकी और रंगदारी का पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

इन लोगों को बनाया था निशाना
क्राइम ब्रांच ने जिला कोर्ट में कुलदीप सिंह चौहान की जमानत याचिका का विरोध करते हुए खुलासा किया कि उसके माध्यम से विवेक दम्मानी, रंजन मित्तल, दिलीप राठौर, कुंवर सिंह और चेतन सिंह की रेकी की गई थी।

अगला कदम था गोलीबारी
पुलिस के अनुसार इन लोगों को डराने और रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग कराने की योजना बनाई गई थी। यदि धमकियों के बाद भी रकम नहीं मिलती, तो अगला कदम गोलीबारी था।

बिल्डर को बेटे की हत्या की धमकी
जांच में यह भी सामने आया कि 14 अप्रैल की सुबह बिल्डर विवेक दम्मानी को फोन कर उनके बेटे को गोली मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू हुई।

कई कारोबारी को पहले दी धमकी
पुलिस के मुताबिक गैंग द्वारा विवेक दम्मानी, संजय मोगरा (जैन), रंजन मित्तल, चेतन सिंह, कुंवर सिंह और मेवाड़ अस्पताल संचालक को भी धमकी दी जा चुकी है।

गैंग के कई सदस्य गिरफ्तार
डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी के अनुसार अब तक इस मामले में राहुल उर्फ बाबा, राजपाल चंद्रावत, सोनू उर्फ रितेश खंगार, सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा, नाना उर्फ रोहित बर्रा और कुलदीप सिंह चौहान को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 16 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 17 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 17 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 17 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 17 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 17 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 17 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 17 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 17 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 17 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 17 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 17 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 17 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 17 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 18 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 18 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 18 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 18 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 18 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!