खबर
Top News

बड़ा फैसला: देशभर में बंद होंगे ये कोर्स, असमानता को समाप्त करने के लिए निर्णय लिया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जून 2026, 4:52 pm
शेयर करें:
बड़ा फैसला

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश की मेडिकल शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों में संचालित सभी पोस्टग्रेजुएट (पीजी) डिप्लोमा मेडिकल कोर्स चरणबद्ध तरीके से बंद करने का फैसला लिया है। अब इनकी जगह एमडी और एमएस डिग्री कोर्स संचालित किए जाएंगे।

इस फैसले का उद्देश्य देशभर में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा को एक समान, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। अब तक कई मेडिकल कॉलेजों में एक ही विषय में डिप्लोमा और डिग्री दोनों पाठ्यक्रम चल रहे थे, जबकि कुछ संस्थानों में केवल डिप्लोमा कोर्स ही उपलब्ध थे। एनएमसी ने इस असमानता को समाप्त करने के लिए यह निर्णय लिया है।

डिप्लोमा सीटें होंगी एमडी-एमएस में परिवर्तित
एनएमसी के निर्देशों के अनुसार, पीजी डिप्लोमा के लिए निर्धारित सभी सीटों को अब एमडी और एमएस डिग्री सीटों में बदला जाएगा। इससे भविष्य में छात्रों को डिप्लोमा के बजाय सीधे विशेषज्ञ डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।

आयोग का मानना है कि इस बदलाव से विशेषज्ञ डॉक्टरों की गुणवत्ता, प्रशिक्षण और चिकित्सा शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। साथ ही छात्रों के लिए करियर के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।

मेडिकल कॉलेजों को दिए गए निर्देश
इस निर्णय को लागू करने के लिए पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड ( पीजीएमईबी) ने सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कॉलेजों को अपनी डिप्लोमा सीटों को एमडी-एमएस सीटों में बदलने के लिए मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) के पास आवेदन करना होगा।

जल्द लॉन्च होगा ऑनलाइन पोर्टल
इस प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए एमएआरबी जल्द ही एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगा। इसी पोर्टल के माध्यम से मेडिकल कॉलेज सीट रूपांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया तेज और कागजरहित होगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?
एनएमसी का कहना है कि जिन मेडिकल कॉलेजों में पीजी डिप्लोमा कोर्स चल रहे हैं, वहां पहले से पर्याप्त फैकल्टी, अस्पताल, मरीज और अन्य संसाधन उपलब्ध हैं। ऐसे में इन्हीं संसाधनों का उपयोग कर डिप्लोमा सीटों को डिग्री सीटों में बदला जा सकता है।

आयोग का मानना है कि देश को अधिक संख्या में डिग्रीधारी विशेषज्ञ डॉक्टरों की आवश्यकता है और यह फैसला उसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

छात्रों और मेडिकल कॉलेजों पर क्या होगा असर?
भविष्य में पीजी डिप्लोमा कोर्स में नए प्रवेश नहीं होंगे। डिप्लोमा सीटों को एमडी और एमएस डिग्री सीटों में परिवर्तित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों को सीट रूपांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करनी होगी। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज इस फैसले से प्रभावित होंगे।

फिलहाल, पहले से पीजी डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्रों के संबंध में एनएमसी ने अलग दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। इस पर आगे स्पष्ट निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

6 minutes ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

7 minutes ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

22 minutes ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

30 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

31 minutes ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

36 minutes ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 1 hour ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 2 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 2 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 2 hours ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 2 hours ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 2 hours ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 3 hours ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 3 hours ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 3 hours ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 3 hours ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 4 hours ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 4 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!