नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में डोडा चूरा किया जब्त; खेप छोड़कर फरार हुए तस्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
बड़ावदा थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मादक पदार्थ की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से 290 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14.50 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस को देखकर भागा ट्रैक्टर चालक
कार्रवाई के दौरान चालक और उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जावरा एसडीओपी संदीप कुमार ने बताया कि बड़ावदा थाना पुलिस की टीम नियमित रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध स्थिति में दिखाई दी।
पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रैक्टर लेकर तेज गति से भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्राम सिंदुरकिया स्थित शासकीय मिडिल स्कूल के पास खाली मैदान में छोड़कर अपने एक साथी के साथ झाड़ियों की ओर भाग गया।
13 कट्टों में मिला अवैध मादक पदार्थ
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली तो उसमें रखे 13 प्लास्टिक के कट्टों में डोडा चूरा भरा मिला। मौके पर कराई गई तौल में इसका कुल वजन 290 किलोग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।
संबंधित समाचार

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!