नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ट्रक की स्टेपनी में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा; मादक पदार्थ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले की जावरा औद्योगिक थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ट्रकों से 46 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने पंजाब पासिंग दोनों ट्रकों को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 2.30 लाख रुपए बताई गई है।
दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद जावरा-उज्जैन रोड स्थित धाकड़ चौराहे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान केले से भरे एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी लेने पर केबिन में रस्सी से बंधी प्लास्टिक की थैली मिली, जिसमें 20 किलो डोडाचूरा छिपाकर रखा गया था। मौके से पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
स्टेपनी टायर बना तस्करी का ठिकाना
इसी दौरान पुलिस ने जिंदल स्टील के सामने एक अन्य ट्रक को भी रोककर जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक के स्टेपनी टायर के अंदर छिपाई गई 26 प्लास्टिक की थैलियों से 26 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया।
मंदसौर से पंजाब ले जा रहे थे खेप
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मंदसौर से डोडाचूरा लेकर जावरा के रास्ते पंजाब जा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ किसने उपलब्ध कराया और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
रिमांड पर लेकर खंगाला जाएगा नेटवर्क
जावरा औद्योगिक थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान तस्करी के पूरे नेटवर्क, सप्लायर और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!