आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: थार से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त; चालक वाहन छोड़कर फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। महेश्वर आबकारी टीम ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी महिंद्रा थार से 243 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है। आबकारी टीम की घेराबंदी देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
चालक वाहन छोड़कर फरार
विभाग ने शराब और वाहन सहित करीब 13.13 लाख रुपए की संपत्ति जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त बृजेन्द्र कोरी के मार्गदर्शन में की गई।
मुखबिर से मिली थी सूचना
नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी सजेंद्र मोरी के निर्देशन में वृत्त महेश्वर की टीम सोमवार रात नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इंदौर की ओर से आ रही काले रंग की महिंद्रा थार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
घेराबंदी देख चालक वाहन छोड़कर भागा
सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने एबी रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। टीम को देखते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पंचों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई।
कार से मिली देशी और विदेशी शराब
तलाशी के दौरान थार से देशी प्लेन मदिरा की 25 पेटियां, जिनमें कुल 1,250 क्वार्टर थे, बरामद किए गए। इसके अलावा मैकडोवेल व्हिस्की की एक पेटी और लंदन प्राइड व्हिस्की की एक पेटी भी जब्त की गई। कुल मिलाकर वाहन से 243 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद हुई।
13.13 लाख की सामान जब्त
आबकारी विभाग के अनुसार, जब्त शराब और परिवहन में इस्तेमाल की गई महिंद्रा थार की कुल अनुमानित कीमत 13 लाख 13 हजार 348 रुपए है। वृत्त प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक देवराज नगीना ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहन मालिक और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सप्लाई नेटवर्क की भी जांच
विभाग यह भी पता लगा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले में अवैध शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
टीम की कार्रवाई की सराहना
इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षक दिलीप मालवीय और आरक्षक शिवनारायण कटारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!