सीजेपी फाउंडर का बड़ा ऐलान: जल्द आएगा जंतर-मंतर का सीजन-2; BJP पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनसे पूछ रहे हैं कि जंतर-मंतर का अगला चरण कब शुरू होगा। दिपके ने दावा किया कि सीजन-2 बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है।
वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने का आरोप
दिपके ने दिल्ली में सीजेपी की वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी बैठक के लिए हॉल तलाश रही थी, लेकिन कई जगहों पर किराए पर जगह देने से इनकार कर दिया गया।
उनके मुताबिक, हर जगह "ऊपर से दबाव" होने की बात कही गई। दिपके ने दावा किया कि काफी कोशिशों के बाद एक हॉल बुक किया गया था और पार्टी के पास इसकी रसीद भी मौजूद है।
हॉल मालिकों को धमकी देने का आरोप
सीजेपी संस्थापक के अनुसार, बैठक से पहले हॉल मालिकों को कथित तौर पर धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मालिकों से कहा गया कि अगर सीजेपी की बैठक होने दी गई तो उन्हें "उल्टा लटका दिया जाएगा"।
दिपके ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और बीजेपी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बोले- युवाओं से डर रही है बीजेपी
अभिजीत दिपके ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से साफ है कि BJP देश के युवाओं से डर रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को लगता है कि इस तरह की छोटी-मोटी हरकतों से सीजेपी या उसके कार्यकर्ता डर जाएंगे, तो यह उनकी बड़ी गलतफहमी है।
इसी के साथ दिपके ने ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ जल्द शुरू करने का ऐलान करते हुए संकेत दिया कि पार्टी आने वाले दिनों में फिर से आंदोलनात्मक गतिविधियां शुरू कर सकती है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

कर्मचारी की बेटी के उपचार के लिए मंदिर ट्रस्ट ने दी मुक्त हस्त से मदद:दोनों किडनी खराब; अब इस शहर में होगा उपचार

ट्रैफिक हेल्पलाइन और ऐप पर आईं 80 शिकायतें:अधिकांश का निराकरण; अवैध पार्किंग की सबसे ज्यादा शिकायतें

‘दीपपर्व’ के अवसर पर हजारों भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:सोमवार शाम से शुरू हुआ प्रसादी का वितरण मंगलवार सुबह 9 बजे तक अनवरत जारी रहा

वीडियो देखिये, पुलिसकर्मी को धमकी देने के मामले ने पकड़ा तूल:जीतू पटवारी ने वीडियो साेशल मीडिया पर किया साझा; बोले-भाजपा नेताओं के समर्थकों को गर्मी आना सामान्य बात

55.61 ग्राम एमडी और बाइक सहित छह लाख का माल जब्त:एक करता था एसी-फ्रिज की मरम्मत; दूसरा बनाता था स्टील फर्नीचर... दोनों मिलकर करने लगे नशे का कारोबार, रतलाम से इंदौर पहुंचे दो कारीगर तस्कर

राजीव गांधी से प्रेम, इटली छोड़ने का फैसला और PM पद का त्याग:सोनिया गांधी ने किताब में खोले जिंदगी के कई अनकहे पन्ने

एमआर ट्रेवल्स की यात्री बस में हो रही थी शराब की तस्करी:चंदन नगर पुलिस ने की कार्रवाई; अवैध अंग्रेजी शराब सहित बस भी जब्त

चंद्रबाबू नायडू बोले- केवल 100 और 200 के नोट चलें:भ्रष्टाचार और चुनावों में नकदी के इस्तेमाल पर रोक लगेगी; डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने की वकालत

त्योहार पर हुड़दंग करने वालों को भेजा जेल

वीडियो देखिये, महामृत्युंजय कीर्ति द्वार से पत्थरों में झलकेगा उज्जैन का गौरवशाली इतिहास:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च की ऑडियोबुक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!