जमीन पर कब्जे और वसूली के मामलों में गिरफ्तार बदमाश पर बड़ी कार्रवाई: 4 करोड़ की संपत्ति की सीज; अवैध शेड के गोदाम-दुकानों के दस्तावेज मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीन पर कब्जे और अवैध वसूली के मामलों में गिरफ्तार बदमाश मुख्तियार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्तियां सीज कर दीं। पुलिस टीम उसे लेकर उसके घर पहुंची, जहां जांच के दौरान अवैध शेड में बने गोदाम और दुकानों से संबंधित दस्तावेज भी मिले।
दस्तावेज पेश नहीं कर सका
क्राइम ब्रांच टीआई जितेंद्र यादव की टीम ने मुख्तियार से इन संपत्तियों की खरीद, मालिकाना हक और निर्माण से जुड़े दस्तावेज मांगे। पुलिस के मुताबिक, वह संपत्तियों को लेकर संतोषजनक जानकारी और दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर संपत्तियों का निरीक्षण किया और सीज करने की कार्रवाई की।
35 मामलों में नाम सामने आ चुका
पुलिस के मुताबिक, मुख्तियार के खिलाफ वर्ष 2018 में विजयनगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। उस दौरान एक नाबालिग को धमकाने और उसके साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसके बाद जमीन विवाद और कब्जे से जुड़े कई मामलों में शिकायतें सामने आती गईं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक मुख्तियार के खिलाफ करीब 35 अपराध दर्ज हो चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद भी उस पर राधिका कुंज क्षेत्र की जमीनों पर कब्जे करने के आरोप लगते रहे।
जमीन मालिकों से कब्जा छोड़ने के बदले मांगता था रुपए
हाल ही में क्राइम ब्रांच ने मुख्तियार को जमीन मालिकों से अवैध कब्जा छोड़ने के बदले रुपए मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने उसकी संपत्तियों और आर्थिक गतिविधियों की भी पड़ताल शुरू की।
दस्तावेजों की जांच जारी
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच मुख्तियार की चल-अचल संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। फिलहाल करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की गई है। पुलिस अब इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और उनके स्वामित्व की जांच कर रही है।
जांच में यदि अवैध कब्जे, फर्जी दस्तावेज या अन्य अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो मुख्तियार की अन्य संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!