आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: कार से 180 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त; चालक वाहन छोड़कर फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 180 बल्क लीटर देशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक आबकारी टीम को देखकर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। विभाग ने शराब और वाहन को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में वृत्त महू प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर और उनकी टीम ने यह सफलता हासिल की।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैंसलाय-पिथमपुर मार्ग से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम भैंसलाय के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिजायर कार (एमपी-09-सीजे-9152) संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक कुछ दूरी पर कार छोड़कर भाग निकला।
कार से मिले 12 कार्टन शराब
वाहन की तलाशी लेने पर कार में रखे गत्ते के कार्टनों से देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। जांच में कुल 12 कार्टन मिले, जिनमें प्रत्येक कार्टन में 50-50 क्वार्टर रखे हुए थे। जब्त शराब की कुल मात्रा 180 बल्क लीटर पाई गई, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा था।
4.39 लाख रुपए का माल जब्त
आबकारी विभाग ने शराब और वाहन को विधिवत जब्त कर लिया है। विभाग के अनुसार जब्त मदिरा और वाहन का कुल बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 39 हजार रुपए आंका गया है। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(ए) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
फरार आरोपी की तलाश जारी
आबकारी विभाग अब वाहन के पंजीयन विवरण के आधार पर फरार चालक और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रहा है। अधिकारियों का मानना है कि जांच में अवैध शराब परिवहन नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।
इन अधिकारियों की रही विशेष भूमिका
कार्रवाई में आबकारी आरक्षक हुकुम सिंह पंवार और ओमप्रकाश राठौर का विशेष योगदान रहा। विभाग ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

रेलवे ट्रैक पर मिली बिल्डर की लाश:मौत ने छोड़े कई सवाल; ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!