करोड़ों के घोटाले में बड़ा एक्शन: तीन विभागों के प्रमुख अफसरों को लोकायुक्त का नोटिस; पूर्व बड़े अधिकारी का भी नाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित 800 करोड़ रुपए के पोषण आहार घोटाले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्रमुख विभागों के शीर्ष अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
उपस्थित होकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
लोकायुक्त ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को 24 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
पूर्व विधायक ने दर्ज कराई शिकायत
यह मामला पूर्व विधायक पारस सकलेचा द्वारा वर्ष 2023 में दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में तत्कालीन प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैस, तत्कालीन राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संचालक ललित मोहन बेलवाल सहित अन्य अधिकारियों पर पोषण आहार योजना में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
एजी की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुई शिकायत
पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने 28 अगस्त 2023 को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत महालेखाकार (एजी ) की वर्ष 2018 से 2021 के बीच मध्य प्रदेश के आठ जिलों में किए गए ऑडिट पर आधारित है।
ऑडिट रिपोर्ट में पोषण आहार के उत्पादन, परिवहन और वितरण में गंभीर अनियमितताओं तथा वित्तीय गड़बड़ियों का उल्लेख किया गया था।
14 पत्र भेजे, फिर भी नहीं मिला संतोषजनक जवाब
लोकायुक्त कार्यालय ने महालेखाकार की रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई का विवरण मांगने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 30 अक्टूबर 2023 से अब तक 14 पत्र भेजे।
विभाग ने पांच बार समय मांगा, लेकिन निर्धारित कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया। हाल ही में 8 जून को भेजी जानकारी भी लोकायुक्त को अधूरी और मांगी गई जानकारी के अनुरूप नहीं मिली।
24 अगस्त को होगी व्यक्तिगत पेशी
कार्रवाई में देरी और अधूरे जवाब को देखते हुए लोकायुक्त ने तीनों विभागों के शीर्ष अधिकारियों को 24 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पूरी कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस सुनवाई के बाद मामले में आगे की जांच और संभावित कार्रवाई की दिशा तय हो सकती है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!