लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ अधिकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुशील कटारे को लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि यह कार्रवाई उनकी सेवानिवृत्ति से महज एक दिन पहले हुई।
फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी थी रिश्वत
लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, ठेकेदार सचिन पचौरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी एक फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुशील कटारे 36 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।
30 हजार रुपए पहले ले चुका था अधिकारी
शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुल मांगी गई रिश्वत में से 30 हजार रुपए 28 जुलाई को आरोपी अधिकारी को पहले ही दिए जा चुके थे। शेष 6 हजार रुपए देने के लिए गुरुवार को सचिन पचौरी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जैसे ही सुशील कटारे ने शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपए लिए, पहले से मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
रिश्वत की रकम जब्त, पंचनामा तैयार
कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त अधिकारियों ने मौके पर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए रिश्वत की राशि जब्त की और पंचनामा तैयार किया। इसके बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस
लोकायुक्त ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि रिश्वत मांगने की शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें सुशील कटारे को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!