लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोकायुक्त पुलिस ने रविवार को जल संसाधन विभाग, त्योंथर में पदस्थ अमीन रामबरण मिश्रा को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर मृत कर्मचारी की पारिवारिक पेंशन का प्रकरण तैयार करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
बाबू रामबरण मिश्रा से संपर्क किया गया
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, त्योंथर तहसील के ग्राम चुनरी निवासी मोनू नापित (27) ने 24 जुलाई 2026 को एसपी लोकायुक्त योगेश्वर शर्मा से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पिता स्वर्गीय रामसुचित नापित, जो जल संसाधन विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे, का 24 मार्च 2026 को सेवा के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद उनकी माता की पारिवारिक पेंशन की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए विभाग के बड़े बाबू रामबरण मिश्रा से संपर्क किया गया।
पहले ले चुका था 5 हजार रुपए फिर मांगे 7 हजार रुपए
शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी पहले ही 5 हजार रुपए रिश्वत के रूप में ले चुका था और बाद में 7 हजार रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहा था। लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। सत्यापन के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता से 4 हजार रुपए और ले लिए तथा शेष 3 हजार रुपए देने के लिए कहा।
ट्रैप के दौरान रंगे हाथ पकड़ा गया
महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और डीआईजी मनोज सिंह तथा एसपी योगेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में 26 जुलाई 2026 को ट्रैप कार्रवाई की गई। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता आरोपी को बाणसागर कॉलोनी स्थित जल संसाधन विभाग कार्यालय पहुंचा। कार्यालय की दूसरी मंजिल की गैलरी में जैसे ही रामबरण मिश्रा ने 3 हजार रुपए की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
गिरफ्तार आरोपी रामबरण मिश्रा (58), निवासी ग्राम जनकहाई, तहसील जवा, के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार और निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पूरी की गई। लोकायुक्त पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!