लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी कृषि भूमि के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बदले किसान से रकम मांग रहा था और भुगतान नहीं करने पर काम लंबित रखने की धमकी दे रहा था।
लोकायुक्त पुलिस से की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, जैसीनगर तहसील क्षेत्र के किसान भगवान दास सोलंकी ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधू द्वारा खरीदी गई 1.4 हेक्टेयर कृषि भूमि का नामांतरण आवेदन तहसील कार्यालय में लंबित था।
10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग
इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हल्का नंबर-34 बम्होरी घाट के पटवारी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।
ट्रैप टीम गठित की
इसके बाद पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर के निर्देशन में विशेष ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने तिली तिराहा और गणेशपुरम क्षेत्र में जाल बिछाया और तय योजना के तहत फरियादी को आरोपी के पास भेजा।
मौके पर ही दबोच लिया
जैसे ही पटवारी ने किसान से रिश्वत की राशि स्वीकार की, लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। इसके बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
लोकायुक्त अधिकारियों ने कहा कि सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कोई शासकीय कर्मचारी पद का दुरुपयोग करता है या रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना तत्काल लोकायुक्त कार्यालय या हेल्पलाइन पर दें।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!