ED की बड़ी कार्रवाई: कोयला माफिया के पास मिला कुबेर का खजाना; 600 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों का हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, धनबाद।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध कोयला खनन, रंगदारी, लेवी वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने शहर के 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर करोड़ों रुपए की संपत्तियों और वित्तीय निवेश का खुलासा किया है। यह कार्रवाई धनबाद में अब तक की सबसे बड़ी ईडी कार्रवाई मानी जा रही है।
कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की
ईडी की रांची जोनल टीम ने तड़के सरायढेला, कतरास, झरिया और बैंक मोड़ समेत कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बीसीसीएल (BCCL) के आउटसोर्सिंग कारोबारी लाल बाबू सिंह (एलबी सिंह), कोयला कारोबारी अनिल गोयल और उनके सहयोगियों के ठिकानों की तलाशी ली गई।
600 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियों का खुलासा
छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को 200 से अधिक अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इनमें प्लॉट, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और खनन कंपनियों में हिस्सेदारी से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत 500 से 600 करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है। इसके अलावा ईडी ने 160 करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज किए हैं।
जांच के दौरान 1.02 करोड़ रुपए से अधिक नकदी, डिजिटल डिवाइस और कई बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
ईडी का मानना है कि यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन और उससे अर्जित कथित अवैध कमाई के नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन संपत्तियों और निवेश का स्रोत क्या है तथा इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
पुराने नेटवर्क पर बड़ा प्रहार
धनबाद लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े सिंडिकेट के लिए चर्चित रहा है। समय के साथ पारंपरिक गैंगों की जगह आउटसोर्सिंग कंपनियों के जरिए खनन कार्य बढ़ा और इसी दौरान अवैध वसूली तथा वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी सामने आते रहे।
अब सफेदपोशों की भूमिका भी जांच के दायरे में
सूत्रों के अनुसार, ईडी अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े आर्थिक लेन-देन, बेनामी संपत्तियों और संभावित संरक्षण देने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध कारोबार से अर्जित धन किन माध्यमों से निवेश किया गया और उससे जुड़े अन्य लोग कौन हैं। फिलहाल जांच जारी है और ईडी ने संकेत दिए हैं कि मामले में आगे भी कार्रवाई हो सकती है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!