खबर
Top News

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; वर्दी की जेब से मिले रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जून 2026, 2:10 pm
शेयर करें:
एसीबी की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, भीलवाड़ा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रतलाम जिले में पदस्थ एक हेड कॉन्स्टेबल को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई पर धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ मारपीट नहीं करने और जांच में सहयोग करने के बदले 1.10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

10 हजार रुपए ले चुका था
एसीबी के अनुसार आरोपी पहले ही 10 हजार रुपए ले चुका था और शेष राशि में से 50 हजार रुपए लेने के लिए भीलवाड़ा के एक होटल पहुंचा था, जहां ट्रैप कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद डिप्टी एसपी नरपत सिंह चारण के नेतृत्व में ट्रैप की योजना बनाई गई।

वर्दी की जेब से मिले 50 हजार
आरोपी हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई भीलवाड़ा के सर्किट हाउस के पास स्थित एक होटल के कमरा नंबर-104 में ठहरा हुआ था। उसने परिवादी को रिश्वत की राशि लेकर वहीं बुलाया। जैसे ही उसने 50 हजार रुपए लिए, पहले से निगरानी कर रही एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम उसकी पुलिस वर्दी की पैंट की जेब से बरामद की गई।

11 करोड़ की जमीन सौदे से जुड़ा है मामला
एसीबी के मुताबिक पूरा मामला रतलाम निवासी व्यापारी रतन जांगिड़ की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार भीलवाड़ा के जूनावास निवासी मोहम्मद लियाकत (70) ने रतलाम स्थित नए आरटीओ कार्यालय के सामने बंद पड़ी ऑयल मिल और जमीन का करीब 11 करोड़ 10 लाख रुपए में सौदा किया था।

आरोप है कि उसने अग्रिम रूप से 25 लाख 76 हजार रुपए ले लिए, लेकिन न तो जमीन का अनुबंध कराया और न ही वास्तविक मालिक से मुलाकात कराई। इस शिकायत पर रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच के सिलसिले में पुलिस आरोपी लियाकत को रविवार को भीलवाड़ा लेकर आई थी।

मारपीट नहीं करने और सहयोग के बदले मांगी रिश्वत
एसीबी जांच में सामने आया कि हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई ने गिरफ्तार आरोपी के भाई से कहा था कि यदि वह 1 लाख 10 हजार रुपए देगा तो आरोपी के साथ मारपीट नहीं की जाएगी और जांच में भी सहयोग किया जाएगा। आरोप है कि उसने पहले ही 10 हजार रुपए ले लिए थे और बाकी रकम में से 50 हजार रुपए लेने के लिए होटल में बुलाया था।

परिवादी ने एसीबी को यह भी बताया कि आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो गिरफ्तार व्यक्ति को हथकड़ी लगाकर शहर में घुमाया जाएगा और उसकी सार्वजनिक रूप से बेइज्जती की जाएगी।

टीम से अलग कमरे में बुलाया
एसीबी के अनुसार आरोपी हेड कॉन्स्टेबल अपनी पुलिस टीम से अलग कमरे में रुका हुआ था। उसके साथ आए एएसआई सहित अन्य पुलिसकर्मी होटल के कमरा नंबर-105 में ठहरे थे, जबकि रिश्वत लेने के लिए उसने परिवादी को अलग से अपने कमरे में बुलाया था।

पूछताछ जारी, आगे की जांच शुरू
एसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में रिश्वतखोरी के साथ-साथ अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 11 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 11 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 12 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 12 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 12 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 12 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 12 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 12 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 13 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 13 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 13 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 13 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 13 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 13 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 13 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 13 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 13 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!