ATS-NIA की बड़ी कार्रवाई: राम मंदिर पर हमले की साजिश के आरोप में संदिग्ध को पकड़ा; पाकिस्तान कनेक्शन मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
उत्तर प्रदेश एटीएस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने संयुक्त कार्रवाई में राम मंदिर पर हमले की कथित साजिश के मामले में एक संदिग्ध युवक को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सहारनपुर निवासी मोहम्मद सुहैल (20) के रूप में हुई है, जो कर्नाटक के दावणगेरे में एक फैक्ट्री में काम कर रहा था।
पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े होने का संदेह
जांच एजेंसियों के अनुसार, युवक पर एक पाकिस्तानी आतंकी संगठन के संपर्क में होने का संदेह है। अधिकारियों का कहना है कि वह दावणगेरे में रह रहा था और उससे पूछताछ जारी है। फिलहाल जांच एजेंसियों ने उसके खिलाफ जुटाए गए डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच भी शुरू कर दी है।
मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्य
एटीएस के अनुसार, युवक के मोबाइल फोन से पाकिस्तान के कंट्री कोड वाले कुछ नंबर, संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप, ऑडियो क्लिप और हथियारों के साथ उसकी तस्वीरें मिली हैं। इन सभी डिजिटल साक्ष्यों की सत्यता की जांच की जा रही है। एजेंसियों का कहना है कि पूछताछ में मिली जानकारी का भी सत्यापन किया जा रहा है।
पहले गिरफ्तार दो संदिग्धों से मिला सुराग
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में कर्नाटक से गिरफ्तार किए गए दो अन्य संदिग्धों से पूछताछ के दौरान मोहम्मद सुहैल का नाम सामने आया था। इसके बाद एटीएस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे दावणगेरे के बन्नीकोडु गांव से गिरफ्तार किया।
पूछताछ जारी, यूपी लाने की तैयारी
दावणगेरे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक को विस्तृत पूछताछ के लिए तुमकुरु ले जाया गया है। जांच एजेंसियां उसे आगे की पूछताछ के लिए उत्तर प्रदेश भी ला सकती हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसियां उसके संपर्कों तथा नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। परिजनों ने मीडिया से बातचीत में युवक के खिलाफ लगे आरोपों से अनभिज्ञता जताई है। उनके बयान भी जांच का हिस्सा हैं।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!