होटल की बालकनी से मौत के बाद बड़ा एक्शन: भोपाल से महिला मित्र लाई गई, पुलिस कर रही पूछताछ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित श्याम पैलेस होटल की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर हुई प्रॉपर्टी कारोबारी जितेंद्र (जीतू) साहू की संदिग्ध मौत की जांच तेज हो गई है। मामले में पुलिस ने कारोबारी की महिला मित्र सईद फारिया उर्फ ऐना को भोपाल से हिरासत में लेकर इंदौर पहुंचाया है। फिलहाल उससे घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।
घटना के वक्त होटल के कमरे में थी मौजूद
पुलिस के मुताबिक, 13-14 जुलाई की दरमियानी रात करीब 4:30 बजे जितेंद्र साहू होटल की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों से पता चला कि घटना के समय ऐना उसी कमरे में मौजूद थी, जहां कारोबारी ठहरे हुए थे। पुलिस के अनुसार महिला पिछले करीब 22 दिनों से होटल में रह रही थी।
परिजन ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे के बयान दर्ज किए। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऐना लंबे समय से जितेंद्र साहू को ब्लैकमेल कर रही थी और उनसे बड़ी रकम भी वसूल चुकी थी। इन आरोपों के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी थी।
भोपाल से लाकर शुरू की पूछताछ
पुलिस जांच में पता चला कि घटना के बाद ऐना भोपाल स्थित अपने रिश्तेदारों के घर चली गई थी। लोकेशन मिलने पर बाणगंगा थाना पुलिस की टीम भोपाल पहुंची और उसे हिरासत में लेकर इंदौर ले आई। अब उससे घटना की रात की परिस्थितियों, दोनों के संबंधों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर की जा रही है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचे बिना सभी पहलुओं की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!