बड़ी कार्रवाई: भुट्टे की दुकान की आड़ में चल रहा था गांजे का कारोबार; इतना मादक पदार्थ जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रहटगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी भुट्टे की दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेच रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब एक किलो गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
थाना प्रभारी मनोज दुबे के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली थी कि मगरधा जोड़ के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजे की बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी राजेश पिता फूलचंद को गिरफ्तार कर लिया।
भुट्टे की दुकान बना रखी थी अवैध कारोबार का ठिकाना
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भुट्टे की दुकान की आड़ में गांजे की छोटी-बड़ी पुड़िया तैयार कर ग्राहकों को बेचता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके पास से करीब एक किलो अवैध गांजा बरामद किया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह गांजा कहां से लाता था, इसकी सप्लाई किस नेटवर्क के जरिए होती थी और इस अवैध कारोबार में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!