मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया; करंट लगने से 3 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
गुरुवार रात मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पिपलोदा थाना क्षेत्र के हतनारा गांव में ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकराते ही मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुहर्रम के अवसर पर गांव में ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें करीब 200 लोग शामिल थे। जुलूस आगे बढ़ रहा था, तभी लगभग 20 फीट ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से ताजिया टकरा गया।
संपर्क होते ही तेज करंट फैल गया और ताजिया के साथ चल रहे कई लोग उसकी चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
तीन लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
हादसे में रशीद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान की मौत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि प्रशासन ने अब तक दो मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है, जबकि रतलाम मेडिकल कॉलेज के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. रविंद्र सोलंकी ने तीन लोगों के मृत अवस्था में अस्पताल लाए जाने की पुष्टि की है। बताया गया कि एक मृतक के परिजन औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले उसे दूसरे अस्पताल ले गए थे।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों में अनास (16), मोइन शाह (35), रहीम खान, अख्तियार खान, इरफान, शाहरुख, शकील, रईस, मोहम्मद और वहीद शामिल हैं। वहीं इब्राहिम का उपचार रतलाम जिला अस्पताल में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शी बोले- बिजली लाइन काफी नीचे थी
प्रत्यक्षदर्शी इमामुद्दीन मंसूरी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन सामान्य से काफी नीचे थी। ताजिया उसके संपर्क में आते ही करंट फैल गया और आगे चल रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि हादसे के समय मौके पर न तो पुलिस मौजूद थी और न ही बिजली विभाग का कोई कर्मचारी।
घटना का वीडियो आया सामने
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करंट लगने के बाद जुलूस में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। वीडियो में कई लोग जमीन पर गिरे नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य लोग घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों के पालन में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!