बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए दो विमान; महज 200 मीटर की दूरी बची, सैकड़ों लोगों की सांसें अटकीं, जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अहमदाबाद।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक बड़ा विमान हादसा उस समय टल गया, जब एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने आ गए। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की सतर्कता और समय पर कार्रवाई के चलते दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया।
इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के लिए टैक्सीवे से रनवे की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान मुंबई से अहमदाबाद पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2493 लैंडिंग के बाद पार्किंग वे की ओर जाते समय कथित रूप से गलत मोड़ लेकर उसी टैक्सीवे पर पहुंच गई, जहां इंडिगो का विमान मौजूद था।
दोनों विमानों के बीच करीब 200 मीटर की दूरी रह गई थी। बाद में एयर इंडिया के विमान को टो-व्हीकल की मदद से सही पार्किंग वे तक ले जाया गया, जिसके बाद इंडिगो की फ्लाइट ने सुरक्षित उड़ान भरी।
एयर इंडिया ने मानी पार्किंग के दौरान हुई गलती
एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद पहुंची फ्लाइट AI-2493 लैंडिंग के बाद पार्किंग क्षेत्र की ओर बढ़ते समय अनजाने में गलत दिशा में मुड़ गई थी। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि इस घटना के दौरान यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं हुआ। बाद में विमान को सुरक्षित तरीके से सही पार्किंग बे तक पहुंचा दिया गया।
इंडिगो का बयान
इंडिगो ने बताया कि उसकी फ्लाइट 6E-5160 अहमदाबाद से मुंबई रवाना होने के लिए टैक्सीवे पर थी, तभी दूसरी एयरलाइन का विमान गलत दिशा में आ गया।
एयरलाइन के अनुसार, दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया गया। एयर इंडिया का विमान हटाए जाने के बाद इंडिगो की उड़ान सुरक्षित रूप से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंच गई।
टैक्सिंग के दौरान हुई दिशा संबंधी त्रुटि
एयर इंडिया ने बताया कि घटना की सूचना नागरिक उड्डयन नियामक अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना टैक्सिंग के दौरान हुई दिशा संबंधी त्रुटि से जुड़ी है।
दोनों विमान थे एयरबस A320
घटना में शामिल दोनों विमान एयरबस A320 श्रेणी के नैरो-बॉडी विमान थे। इस श्रेणी के विमान में सामान्यतः 150 से 180 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है। हालांकि घटना के समय दोनों विमानों में कितने यात्री सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!