बारिश के बीच बड़ा हादसा: पूजा कार्यक्रम के दौरान मकान का छज्जा गिरा; दो महिलाओं की मौत, तीन घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले में मानसून की तेज बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। देवास के समीप खटाम्बा गांव में एक मकान की बालकनी (छज्जा) अचानक भरभराकर गिर गई। हादसा उस समय हुआ जब घर में मान और सूरज पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मेहमान भोजन कर रहे थे। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
आंधी और बारिश के बीच हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, खटाम्बा गांव में जाट परिवार के यहां धार्मिक आयोजन चल रहा था। इसी दौरान तेज आंधी और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मौसम खराब होने के बीच मकान का छज्जा अचानक ढह गया, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण तत्काल राहत कार्य में जुट गए।
दो महिलाओं की मौके पर मौत
हादसे में भागवन्ता बाई (50) और लक्ष्मी बाई (40) की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।
देवास शहर भी हुआ जलमग्न
इधर, मानसून की तेज बारिश का असर देवास शहर में भी देखने को मिला। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शहर की कई सड़कें और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अगले कुछ दिन जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार मालवा-निमाड़ क्षेत्र में मानसून सक्रिय है। आने वाले कुछ दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और जर्जर भवनों तथा कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है।
प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!